- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
जूनियर मिस इंडिया का रैंप बना भारतीय संस्कृति का मंच, मां अहिल्या की नगरी में दिखी गौरवशाली विरासत
25 राज्यों के 40 शहरों से शामिल हुईं 130 प्रतिभागी, अपने – अपने राज्य की पारंपरिक पोशाक में की रैंप वॉक
- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हुआ ”जूनियर मिस इंडिया सीजन 3″ का ग्रैंड फिनाले, कड़ी स्पर्धा के बाद हुआ विजेताओं का चयन
- एक महीने की ऑनलाइन – ऑफ लाइन ट्रेनिंग के बाद हुआ ग्रैंड फिनाले
- चार कैटेगरी में विजेताओं के रूप में हुआ 12 प्रतिभागियों का चयन
इंदौर। माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में देश भर के 25 राज्यों की 130 प्रतिभागियों ने अपने – अपने राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की आन-बान-शान की वो झलक पेश की, जो अब तक कहीं देखने को नहीं मिली थी। माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा ”जूनियर मिस इंडिया सीजन 3 ” के रूप में एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां 5 से 16 वर्ष तक की बालिकाओं ने आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ रैंप पर महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय बालिका उत्सव के तहत होटल मैरियट में शनिवार को ”जूनियर मिस इंडिया 2025″” स्पर्धा इसके लिए देश भर से हजारों की संख्या में बालिकाओं ने ऑडिशन दिए थे, जिनमें से फाइनल राउंड के लिए 5 से 14 वर्ष तक की चार कैटेगरी में 130 प्रतिभागियों का चयन कर ग्रांड फिनाले में 12 का चयन विजेताओं के रूप में किया गया।
इनके सिर सजा ताज
ग्रैंड फिनाले में कई मानकों और स्तरों पर 130 फाइनलिस्ट को परखने के बाद चार कैटेगरी में विजेताओं के साथ फर्स्ट और सेकंड रनर अप का चयन किया गया। 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में पंछी बर्मन (गुवाहाटी) को विजेता चुना गया जबकि फर्स्ट रनर अप अनुप्रिया दास (गुवाहाटी) और सेकंड रनर अप श्रिया गोराई (दुर्गापुर) रहीं। 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में हरसीरत कौर (जालंधर) विजेता रहीं जबकि प्रयाणा चाहंदे (वडोदरा) फर्स्ट रनर अप और सनम कराली (सुंदरगढ़) सेकंड रनर अप रहीं। 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग में अद्विका पाछे (पुणे)विजेता चुनी गईं जबकि लावण्या सचान (कानपुर)फर्स्ट रनर अप और खिरब्धि पटनायक (भुवनेश्वर) सेकंड रनर रहीं। इसी तरह 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में सोनाक्षी सिंह (लखनऊ) विजेता रहीं जबकि मनाल सौरभ (लखनऊ) फर्स्ट रनर अप और अनुष्का शंकर (पटना) सेकंड रनर अप रहीं।

इनकी भूमिका रही महत्वपूर्ण
ग्रैंड फिनाले के निर्णायकों में मेंटर उन्नति सिंह, अभिनेता जयदीप सिंह और मोनिका खन्ना, इन्फ्लुएंसर और एक्टर शिल्पा कटारिया सिंह, लेखिका और निर्माता नेहा सिंह, इंडिया लीडिंग किड्स कास्टिंग डायरेक्टर शोभा गोरी, गायक हरीश मोयल, माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉरपोरेशन के निदेशक सरबजीत सिंह शामिल थे। जूनियर मिस इंडिया शो को विजय डे और यतिन गांधी ने कोरियोग्राफ किया था। फाइनलिस्टों को पूर्व मिस दिवा यूनिवर्स द्वारा 2 महीने के लिए ऑनलाइन और 3 दिनों के लिए ऑफ लाइन प्रशिक्षण दिया गया था। फिनाले में प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन डिजाइनर नेहा कांकरिया, रोमिल मूणत, मौसमी तिवारी द्वारा भारतीय वेस्टर्न कलेक्शन प्रदर्शित किया गया। वहीं गाउन कलेक्शन जुमिलक्स द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मंच और नेतृत्व का आधार है जूनियर मिस इंडिया
गौरतलब है कि फिनाले के लिए चयनित प्रतिभागियों को एक महीने तक ग्रूमिंग और ट्रेनिंग दी गई। जिसमें मिस यूनिवर्स इंडिया नोयोनिता लोध और उन्नति सिंह ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। जूनियर मिस इंडिया एक अनूठा आयोजन है जो 5 से 16 वर्ष की आयु की युवा लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें उन्हें अपनी प्रतिभा, संस्कृति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर मिलता है। इस आयोजन का उद्देश्य नेतृत्व, आत्म-विश्वास और सशक्तिकरण के गुणों को विकसित करना है, जिससे प्रतिभागियों को आने वाले कल के लिए तैयार करने और सफलता प्राप्त करने का आधार प्रदान करने में मदद मिलती है।
भारतीय युवा सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर और प्रेरणा पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाली मुंबई की 15 प्रतिभाशाली बालिकाओं को भारतीय युवा सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर और प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही इंदौर की 15 प्रभावशाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया। सभी सम्मानित 30 युवा बालिकाएं न सिर्फ दृढ़ता, रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना के साथ अपनी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं बल्कि समाज में अपने विशेष स्थान और समर्पण के कारण जागरूकता का संचार भी करती हैं।
बनेंगे स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर
इन सभी प्रतिभागियों को राजवाड़ा सहित इंदौर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया। इन्हें इंदौर के स्वच्छता में नंबर वन रहने के तरीकों के बारे में समझाकर स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया, ताकि ये सभी अपने-अपने राज्यों में लौटकर स्वच्छता की अलख जगा सकें। साथ ही सभी बालिकाओं ने उज्जैन जाकर महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन किए और भारतीय संस्कृति को समझा।
न्यूयार्क में होगा अगला इवेंट
पिछले दो वर्षों से मुंबई में इस इवेंट को किया जा रहा था और अब इसे देश के अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत इंदौर से हो रही है। भारत में लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब इस इवेंट को इंटरनेशनल लेवल पर आयोजन शुरू किया जा रहा है। इसके तहत जुलाई 2025 में न्यूयार्क में पहला शो होगा। इसमें एनआरआई और भारतीय बच्चे हिस्सा लेंगे। विदेशी धरती पर अपनी संस्कृति से जुड़ने का यह एक शानदार मौका होगा। न्यूयार्क के बाद अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भी यह इवेंट कराया जाएगा।


