- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा सपना: मुख्यमंत्री
विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्रीजी ने की चर्चा
तीन औद्योगिक इकाईयों का किया लोकार्पण
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा सपना है और यह सपना उद्योगों की स्थापना के बगैर पूरा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि रोजगार मुहैया कराने वाले सेक्टर में इंडस्ट्रीज सेक्टर अग्रणी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर के अभय प्रशाल में विभिन्न औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास निगम इंदौर परिक्षेत्र के तहत 2015 से 2018 तक धरातल में हुए उद्योग स्थापना के कार्य का प्रजेंटेशन भी देखा। इसी दौरान उन्होंने पीथमपुर की तीन औद्योगिक इकाईयों का रिमोट के माध्यम से लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर बताया कि कोरोना काल के दौरान पिछले माहों में प्रदेश को 26 हजार करोड़ रूपए का टेक्स का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिये योजनाबद्ध रूप से काम किये जायेंगे। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित किया जायेगा। पीथमपुर की दवा इंडस्ट्रीज ने अमेरिका जैसे देश को कोरोना काल में दवाइयों की सप्लाई कर देश का मान बढ़ाया है। इसके अलावा पीपीई किट के निर्माण तथा सैनिटाइजर बनाने के लिये पीथमपुर की इंडस्ट्रीज अग्रणी रही है ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रेजेंटेशन में जब यह बताया गया कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा काम प्रारंभ कर दिया गया है, मुझे लगा कि जो सपने देखे थे वह साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे कुछ मित्र कहते थे यह निवेश के सम्मेलन करने से क्या होता है। यह प्रेजेंटेशन काफी है बताने के लिए कि प्रयास किए जाएं तो परिणाम आते ही हैं।
इंदौर में आईटी सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों को लगातार बढ़ते हुए देख रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि लोकल के लिए वोकल हूं। मैंने निर्णय लिया है कि हर सोमवार एक घंटा उद्योगों को दूंगा। इस पर सुझाव और चर्चा होगी। इसके अलावा हर सेक्टर के उद्योगपतियों से भी चर्चा करूंगा। यह चर्चा या तो मीटिंग के माध्यम से होगी या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से।
श्रमिक कानून में परिवर्तन किया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम के कार्य को और सरल बनाएंगे। पहले उद्योगपतियों को 61 रजिस्टर मेंटेन करने पड़ते थे, हमने उससे कम कर 14 किया है और अब तो बस एक रजिस्टर ही संधारित करना पड़ता है।
कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा श्री आकाश विजयवर्गीय, सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री गौरव रणदीवे, श्रीमती कविता पाटीदार आदि मौजूद थे।


