- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
‘राधाकृष्ण’ शो के अपकमिंग महाभारत ट्रैक में दुःशासन का किरदार निभाएंगे एक्टर अंकित गुलाटी!
लॉकडाउन के बाद अब सभी आर्टिस्ट्स टीवी स्क्रीन अपनी मौजूदगी दर्ज़ कराने के लिए तैयार हैं।वहीं टीवी शोज़ की शूटिंग भी सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स के साथ शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में दर्शकों का चहीता माइथो शो ‘राधाकृष्ण’ भी जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।
इस शो में जल्द ही दर्शकों को बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। जहाँ दर्शकों को ‘महाभारत’ कापरिचय कृष्ण और अर्जुन के नज़रिए से देखने को मिलेगा।अब जब ‘महाभारत’ की बात होगी तो उनके किरदार भी जरूर नज़र आएँगे।
जैसा की हम सभी जानते हैं इस कहानी में दुःशासन के किरदार का अपना ही महत्त्व है। इस किरदार के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित आर्टिस्ट्स को अप्रोच किया गया था, जिसमें से एक्टरअंकित गुलाटी को फाइनल किया गया है। ‘राधाकृष्ण’ शो की अगली कड़ी ‘राधाकृष्ण’- कृष्ण अर्जुन गाथा में महाभारत जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा।
दुःशासन का किरदार निभा रहे एक्टर अंकित गुलाटी ने बताया कि मैं इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूँ और दुःशासन के बारे में अधिक से अधिक पढ़ रहा हूँ। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो अपने भाई दुर्योधन को खुश करने के लिए सबकुछ करते थे, हमेशा उनकी हर बात को मानते थे। चाहेवह सही हो या गलत ।
इस किरदार में आने और परफॉर्म करने में मेरे साथसाथ स्वास्तिक प्रोडक्शंस की टीम ने भी कड़ी मेहनत की है। यह मेरा स्वस्तिक प्रोडक्शंस के साथ दूसरा शो है और मैं इस किरदार के लिए बहुत एक्साइटेड हूँ। उम्मीद है दर्शकों को मेरा यह नया लुक और किरदार दोनों ही पसंद आएगा।
ऐसे में यह तो तय हो गया कि एक्टर अंकित गुलाटी एक बार फिर अपने नए माइथो किरदार से दर्शकों को अपनी एक्टिंग से प्रभावित और खुश करने के लिए तैयार हैं ।


