- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्पायरिंग इंजीनियर्स के लिए पेश किया “आकाश इनविक्टस”– अल्टीमेट JEE प्रिपरेशन प्रोग्राम
• भारत के शीर्ष जेईई शिक्षक अब एक ही छत के नीचे – 25 शहरों में 500+ अनुभवी फैकल्टी सदस्य, जिन्होंने एक लाख से अधिक छात्रों को आईआईटी में दाखिला पाने के उनके सपने को हकीकत में बदला।
• एक नवीनतम तकनीक और एआई-समर्थित प्लेटफॉर्म, जो छात्रों को उन्नत व्यक्तिगत शिक्षण अनुभव प्रदान करता है।
Indore, March 7 2025: परीक्षा की तैयारी में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने गर्व के साथ “आकाश इन्विक्टस” का शुभारंभ किया है। यह JEE की तैयारी के लिए एक अनूठा और अग्रणी एडवांस्ड प्रोग्राम है, जिसे विशेष रूप से सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उच्च-स्तरीय, व्यक्तिगत, AI आधारित और परिणाम-केंद्रित कार्यक्रम IIT या विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तैयारी करने वाले छात्रों को सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है।
“आकाश इन्विक्टस” लगभग 500 सबसे अच्छे जेईई शिक्षक एक साथ लाता है, जो एक लाख से ज्यादा छात्रों को आईआईटी में सफलता दिलाने में मदद कर चुके हैं। ये शिक्षक छात्रों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसका पाठ्यक्रम अत्याधुनिक है और इसे उन छात्रों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जो टॉप आईआईटी रैंक हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस प्रोग्राम में फिजिटल लर्निंग और विशेष अध्ययन सामग्री शामिल हैं, जो जेईई एडवांस की सटीक, एआई-सक्षम और अनुकूली तैयारी को सुनिश्चित करते हैं।
इस प्रोग्राम में एक कम्प्रीहेंसिव रिविजन और टेस्टिंग मॉड्यूल शामिल है, जो JEE (Advanced) परीक्षा के फाइनल स्टेज़ से पहले टार्गेटेड प्रेपरेशन पर फोकस करता है। स्टूडेंट्स को स्पेशल कोर्स, डाउट-सॉल्विंग सेशन्स और उनके परफॉर्मेंस को मैक्सिमाइज करने के लिए ध्यान से डिज़ाइन की गई टेस्ट सीरीज़ का बेनिफिट मिलेगा। “आकाश इन्विक्टस” में छोटे बैच होंगे, जिससे छात्रों को अधिक व्यक्तिगत ध्यान मिल सके और उनकी हर जरूरत को सही तरीके से पूरा किया जा सके।
“आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के MD और CEO श्री दीपक मेहरोत्रा ने प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आकाश इन्विक्टस” केवल एक कोचिंग प्रोग्राम नहीं है; यह उन छात्रों के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा है, जो शीर्ष आईआईटी रैंक हासिल करने का लक्ष्य रखते हैं। ये प्रोग्राम दशकों के एक्सपीरियंस, एडवांस्ड टीचिंग मेथड्स और पर्सनलाइज्ड, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन एजुकेशन को टॉप-लेवल फैकल्टी के साथ जोड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में, हमारे शिक्षकों ने लाखों छात्रों को शीर्ष आईआईटी में प्रवेश दिलाने में सफलता प्राप्त की है। अध्ययन सामग्री को पूरी तरह से नए तरीके से तैयार किया गया है, जिसमें संपूर्ण पाठ्यक्रम शामिल है और इसे उद्योग के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों ने विकसित किया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह सर्वोत्तम है – यदि आप बेहतर सामग्री तैयार कर सकते हैं, तो हम आपको पुरस्कृत करेंगे और हमारी टीम में आपका स्वागत करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “कुछ महीने पहले शुरू हुए इस कार्यक्रम ने पहले ही 2500 से ज्यादा टॉप छात्रों को अपनी ओर आकर्षित किया है। तीन प्रमुख स्तंभों – नवाचारपूर्ण शिक्षण विधि और पाठ्यक्रम, एक्सपर्ट फैकल्टी और एडवांस्ड टूल्स – पर आधारित “आकाश इन्विक्टस” जेईई की तैयारी में नए मानक स्थापित करेगा। ये सभी नए फीचर्स आकाश की विश्वसनीयता, विश्वास और तकनीकी विशेषज्ञता द्वारा पूरी तरह से समर्थित हैं।”
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण अध्ययन संसाधनों में नवाचार पर इसका विशेष ध्यान है। छात्रों को क्यूआर कोड के साथ सम्मिलित अध्याय-वार अभ्यास वर्कशीट प्रदान की जाएंगी, जो डिटेल्ड सॉल्यूशंस और स्टेप-बाय-स्टेप मार्किंग स्कीम हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि छात्र न केवल जेईई की तैयारी में बल्कि स्कूल और बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। करें। एडिशनल फीचर्स में कम्पटीटिव ओलंपियाड के लिए वर्कशॉप्स, चैप्टर-वाइज एनालिसिस और सॉल्यूशन्स के साथ पिछले JEE क्वेश्चन पेपर्स का एक बड़ा कलेक्शन और JEE चैलेंजर रिसोर्सेज शामिल हैं, जो स्टूडेंट्स को उनकी स्ट्रैटेजी सुधारने के लिए डीप इंफॉर्मेशन, प्रैक्टिस क्वेश्चन्स और एनालिसिस प्रोवाइड करता है।
इसके अलावा, यह प्रोग्राम फिजिकल और डिजिटल रिसोर्सेज की ताकत को मिलाकर कंफ्लिकेटेड प्रॉब्लम्स को सिंपल बनाने के लिए फिजिकल स्टडी मटेरियल को इंटीग्रेट करता है, और फ्लेक्सिबल, डिमांड-आधारित लर्निंग के लिए एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर्स प्रोवाइड करता है।
“आकाश इन्विक्टस” में एंट्री बहुत ही सलेक्टिव है, स्टूडेंट्स को एक स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम के जरिये चुना जाता है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि केवल सबसे टैलेंटेड और कमिटेड माइंड्स ही प्रोग्राम में शामिल हों। 11वीं में ज्वाइन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दो साल का प्रोग्राम और 10वीं में ज्वाइन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीन साल का प्रोग्राम डिज़ाइन किया गया है। “आकाश इन्विक्टस” भारत के 25 शहरों में अवेलेबल होगा – दिल्ली NCR, चंडीगढ़, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, जयपुर, कोटा, पटना, रांची, बोकारो, कोलकाता, दुर्गापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु। एक डेडिकेटेड रिसर्च टीम ने पार्टिसिपेंट्स के लिए एक ट्रांसफॉर्मेटिव एजुकेशनल एक्सपीरियंस सुनिश्चित करने के लिए सबसे हाई-स्टैंडर्ड और विकसित एग्जाम पैटर्न के साथ कोर्स तैयार किया है।


