- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वित्तीय समावेशन में महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के सहयोग का मनाया जश्न
• बैंक ने मध्य प्रदेश की उत्कृष्ट महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स को सम्मानित किया, जिन्होंने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई।
• बैंक पूरे भारत में लगभग 1,00,000 से ज्यादा महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के साथ काम करता है।
इंदौर, 5 मार्च 2025: एयरटेल पेमेंट्स भारत में बैंकिंग की उपलब्धता बढ़ाने और सभी लोगों को बैंकिंग के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मिशन में महिलाओं की अहम भूमिका है, और बैंक यह सुनिश्चित करता है कि उनका देशभर में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में अहम सहयोग रहे। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक महिलाओं की इसी अहम भूमिका का जश्न मना रहा है, जो वित्तीय सेवाओं को बढ़ाने में मदद कर रही हैं। खासतौर पर महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स ने बैंकिंग और वंचित समुदायों के बीच की दूरी को कम करने में अहम योगदान दिया है।
बैंक ने इंदौर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की बेहतरीन महिला बीसी को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया, क्राइम ब्रांच इंदौर, जिला पंचायत के सीईओ, श्री सिद्धार्थ जैन (आईएएस) इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महिला बीसी को अपने प्रेरक शब्दों और प्रोत्साहन भरी उपस्थिति से उत्साहित किया।
पिछले कुछ वर्षों में, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने 5 लाख से ज्यादा बैंकिंग पॉइंट्स के साथ देश के सबसे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई हैं। इन बैंकिंग पॉइंट्स को बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स द्वारा संचालित किया जाता है, जिन्हें बैंकिंग सेवाएं देने के लिए प्रशिक्षित कर अधिकार दिया जाता है। मध्य प्रदेश में, बैंक 52,000 से भी ज़्यादा बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट्स के साथ काम कर रहा है, जिनमें से लगभग 5,500 से भी ज्यादा महिलाएं हैं। इनमें से 80% से ज़्यादा महिला बीसी ऐसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं, जहां बैंकिंग सुविधाएं बहुत कम या ना के बराबर हैं।
बैंक के लिए महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स की भूमिका बहुत मायने रखती है, जो पूरे देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में मदद कर रही हैं। ये महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स ग्राहकों को बैंक खाता खोलने, नकद राशि निकालने, पैसे भेजने, बिल भुगतान, बीमा खरीदने जैसी अन्य वित्तीय सेवाएं देने में सहायता करती हैं।

इस कार्यक्रम में बैंक ने पांच महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स को सम्मानित किया, जिन्होंने बेहतरीन परफार्मेंस देकर अपने क्षेत्र में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए। कार्यक्रम में उपस्थित पाँच सम्मानित महिलाएं सुहानी सरसिया, कर्मणी गहलोत, एकता राय, अंशुल जैन और सुधा चौधरी हैं।
श्रुति ठकराल, सीएचआरओ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा कि, “एयरटेल पेमेंट्स बैंक में हम मानते हैं कि कार्यक्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना वित्तीय समावेशन और आर्थिक विकास की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है। हमारी महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ- साथ अपने समुदाय में वित्तीय स्वतंत्रता की प्रेरणा भी बनती हैं। मुझे खुशी है कि बैंक पूरे देश में 1,00,000 से भी ज्यादा महिला बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के साथ काम कर रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन्हें सही प्रशिक्षण, ज़रूरी संसाधन और बेहतरीन मौके देने के अपने संकल्प को दोहराते हैं, ताकि वे आगे बढ़ सकें।”
अपने बढ़ते महिला बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क के जरिए, एयरटेल पेमेंट्स बैंक वित्तीय अंतर को कम करने, आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और पूरे भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


