- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एचडीएफसी बैंक ने उज्जैन “व्यापार मेला 2025” में ऑटो लोन पर विशेष ऑफर्स पेश किए
उज्जैन, मध्य प्रदेश, 28 फरवरी, 2025: भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने उज्जैन व्यापार मेला 2025 के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ऑटो लोन ऑफर्स और लाभों की एक विस्तृत श्रृंखला का अनावरण किया। यह मेला राज्य सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है और यह देश के सबसे बड़े व्यापार मेलों में से एक है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देना है।
यह पहल राज्य के कई बड़े ऑटो डीलर्स जो विभिन्न सेगमेंट्स में प्रमुख निर्माताओं के ऑटो मॉडल्स प्रदर्शित और बेचते हैं उन्हें आकर्षित करती हैं । इस पहल को बढ़ावा देने के लिए, इस वर्ष राज्य सरकार ने मेले में कार खरीदने पर आरटीओ शुल्क पर 50% की विशेष छूट की घोषणा की है। राज्य सरकार के इरादे का समर्थन करते हुए और खरीदारों के वाहन खरीदने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए, एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए निम्नलिखित विशेष ऑफर्स और लाभ लेकर आया है:
- ऑटो लोन पर आकर्षक ब्याज दर
- एमएसएमई ग्राहकों के लिए शून्य फोरक्लोजर शुल्क
- सेना कर्मियों के लिए शून्य प्रोसेसिंग फीस
- कृषि और नो इनकम प्रोग्राम के तहत 60 महीने तक की लोन अवधि
- 100% तक ऑन-रोड फंडिंग
- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 96 महीने तक की लोन अवधि
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, एचडीएफसी बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड – ऑटो लोन, टी डब्ल्यू लोन और इन्वेंटरी फाइनेंस, श्री अखिलेश कुमार रॉय ने कहा, “उज्जैन व्यापार मेला जैसी पहल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार द्वारा आरटीओ शुल्क पर 50% की छूट की घोषणा एक स्वागत योग्य कदम है। मुझे यकीन है कि बैंक के विशेष ऑफर्स और सरकार द्वारा घोषित लाभों के साथ कई उपभोक्ताओं को अपनी पसंद की कार खरीदने का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।”


