- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
“केजीएफ चैप्टर 2” के निर्माताओं ने आज संजय दत्त के जन्मदिन पर उनके किरदार ‘अधीरा’ से उठाया पर्दा!
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ अपनी पहली कड़ी केजीएफ की भारी सफलता के बाद से ही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनी हुई है। एक बड़े वादे और भव्यता के साथ, निर्माताओं ने संजय दत्त का किरदार ‘अधीरा’ का बहुप्रत्याशित लुक आज आखिरकार रिलीज़ कर दिया है, जो वाइकिंग्स के क्रूर राजाओं से प्रेरित है।
यह लुक रिवील संजय दत्त के प्रशंसकों के लिए भी एक सरप्राइज है क्योंकि आज अभिनेता का जन्मदिन है।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित निर्माताओं ने इससे पहले घोषणा करते हुए आगाह किया था कि वे 29 जुलाई, 2020 में ‘अधीरा’ का लुक रिलीज़ करेंगे।
ऐसे में, आज एक्सेल एंटरटेनमेंट और निर्माता रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया पर अधीरा का लुक साझा किया है और लिखते है,”Adheera – Inspired by the brutal ways of the vikings. Happy Birthday @duttsanjay
#KGFChapter2 #AdheeraFirstLook @thenameisyash @vkiragandur @prashanthneel @officialraveenatandon @hombalefilms @srinidhi_shetty @bhuvanphotography @ravibasrur #AAFilmsIndia @ritesh_sid @faroutakhtar @karthik_krg @vaaraahicc”
संजय दत्त ने भी अपने हैंडल पर इस विशेष पोस्टर को साझा किया है,”It’s been a pleasure working on this film and I couldn’t have asked for a better birthday gift. Thank you @prashanthneel, @karthik_krg, @thenameisyash, @vkiragandur, #Deepak, #Lithika, #Pradeep & the entire team of KGF. Special thanks to all my fans who have always showered me with their love and support!
#KGFChapter2 #AdheeraFirstLook”
“केजीएफ चैप्टर 1” के लिए दर्शकों से एक शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, जिसने न केवल भारत में बल्कि सम्पूर्ण दुनियां में लाखों दिल जीत लिये थे, निर्माताओं ने एक साल पहले केजीएफ चैप्टर 2 का पहला पोस्टर लॉन्च किया था जिसमें रहस्यमयी अधीरा से परिचित करवाया गया था।
पहला चैप्टर, यश के किरदार रॉकी द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी गरुड़ को मारकर खत्म हुआ था, जिसने कोलार की सोने की खानों को गुलामी और बर्बरता से नियंत्रित किया था।
और इन सब के बीच, अधीरा ने वादा किया था कि जब तक गरुड़ जीवित है, वह सोने की खानों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश नहीं करेगा।
केजीएफ के दूसरे भाग में, हम अधीरा और रॉकी को सोने की खानों को हासिल करने के लिए एक शक्तिशाली संघर्ष में उलझते हुए देखेंगे- जो क्रूरता से भरपूर होगा।
एक बड़े पैमाने पर बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दर्शकों को आश्चर्यजनक अनुभव देने के लिए तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया है। केजीएफ 2 में ‘रॉकिंग सुपरस्टार’ यश, संजय दत्त, रवीना टंडन जैसे कलाकारों की शानदार भूमिका है।
विजय किरागंदुर द्वारा निर्मित और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, केजीएफ 2 को एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित प्रतिष्ठित नामों द्वारा पेश किया जाएगा और यह कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होने वाली एक बहुभाषी फ़िल्म है।


