- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
कुणाल केमू ने आगामी फिल्म ‘लुटकेस’ में अपने प्रतिभाशाली सह-कलाकारों के बारे में कही ये बात!
फिल्म ‘लुटकेस’ को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा और इसमें महान कलाकारों की एक प्रतिभाशाली टोली है जिसमें कुणाल केमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, और विजय राज शामिल हैं।
अपने होनहार काम के कारण इन सभी कलाकारों को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में, 31 जुलाई को अपनी फ़िल्म की रिलीज़ से पहले, कुणाल केमू ने साझा करते हुए बताया कि कॉमेडी को कैसे अंजाम दिया जाता है!
एक हालिया इंटरव्यू में, कुणाल केमू ने व्यक्त किया, “कॉमेडी में आप किस के साथ काम कर रहे है यह बेहद मायने रखता है”, शानदार सह-कलाकारों के शानदार अभिनय की ओर इशारा करते हुए कहा। लुटकेस में इन अभूतपूर्व कलाकारों को पेश किया जाएगा, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के साथ सिनेमा में प्रतिभा की एक लहर पैदा कर दी है।
कुणाल खेमू आगामी फिल्म में नायक की भूमिका निभा रहे हैं और दर्शक इससे पहले गोलमाल अगेन और गोलमाल 3 जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों ने उनका हुनर देख चुके है।
विजय राज ने भी कई फिल्मों में दर्शकों के सामने कुछ उल्लेखनीय परफॉर्मेंस पेश की है। वही, गजराज राव ने दर्शकों को अपनी सबसे हालिया- बधाई हो में शानदार अभिनय के साथ स्तबद कर दिया था, जिसके लिए उन्हें काफ़ी सरहाया भी गया है।
रसिका दुग्गल को कई बॉलीवुड फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है और रणवीर शौरी भी कई यादगार भूमिकाओं के लिए प्रशंसा बटोर चुके है। सभी का अपना एक अगल काम का तरीका है और ये ही वजह है कि सभी को लुटकेस अवश्य देखनी चाहिये!
“लुटकेस” राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो और सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। क्या होता है जब एक आदमी को गलती से पैसों से भरा बैग मिल जाता है? यह तो आपको फिल्म ‘लुटकेस’ में ही पता चलेगा जो इस 31 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


