- From Medha Rana to Sara Arjun: The New Generation of Bollywood Stars Making Their Mark
- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
श्वेता तिवारी पर्दे पर पहली बार बनीं रेडियो जॉकी, असल जिंदगी में भी कर चुकी हैं रेडियो पर काम!
श्वेता तिवारी अपने काम को लेकर काफी पैशनेट हैं और उन्होंने पर्दे पर जितने भी रोल निभाए हैं, उन सभी में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब वो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में गुनीत सिक्का के अपने ताजातरीन रोल में पर्दे पर रेडियो जॉकी बन गई हैं। उन्होंने इससे पहले यह रोल कभी नहीं निभाया है।”
इस शो के वर्तमान ट्रैक में एक बड़ा उलटफेर हो रहा है, जहां यह जानने के बाद गुनीत का दिल टूट जाता है कि अंबर ही ‘नो ड्रामा प्लीज़’ हैं। चूंकि इस शो में गुनीत एक मजबूत इरादों वाली औरत बनी हैं, इसलिए वो इस सदमे से उबरने की कोशिश करती हैं।
अपना ध्यान बांटने के लिए वो रेडियो पर एक कार्यक्रम करती हैं। इसमें वो दूसरी औरतों की मदद के लिए अपने दिल टूटने और धोखा खाने की कहानी सुनाती हैं।
इस ट्रैक की शूटिंग का अनुभव बताते हुए श्वेता कहती हैं, “मैं कुछ रेडियो शोज़ में जा चुकी हूं और असल में मैंने लगभग एक साल तक एक पॉपुलर रेडियो स्टेशन में बतौर आरजे काम भी किया है। मैं मॉर्निंग शोज़ किया करती थी। मैं आरजे के रोल को लेकर बहुत उत्साहित थी क्योंकि इसने मेरे रेडियो जॉकी वाले दिनों की यादें ताजा कर दी।”
श्वेता ने आगे बताया, “मुझे लगता है रेडियो हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा है। चाहे आप घंटों तक ट्राफिक में फंसे हों या फिर वर्कआउट कर रहे हों या फिर रोज के काम कर रहे हों, रेडियो आपका मूड संवार देता है। इसमें संगीत के साथ-साथ आरजे भी अपने काम में माहिर होते हैं, जो अपने जोश और उमंग से सुनने वालों पर जादू कर देते हैं।”
तो फिर इस शो में गुनीत से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, जहां वो रेडियो पर अपने टूटे दिल का दर्द बयां करेंगी।


