- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कुणाल खेमू को दूसरे सीज़न के ‘एक्सक्यूज़ मी मैडम’ के मुख्य किरदार के लिए किया गया एप्रोच
दर्शकों के जीवन में सकारात्मकता और खुशी वापस लाने के लिए स्टार भारत ने कुछ फ्रेश और नए कॉन्टेंट को पेश करने का फैसला किया है। चैनल के शुरू से लोकप्रिय रहे अपने शो ‘मे आई कम इन मैडम?’ शो के दुसरे सीज़न ‘एक्सक्यूज़ मी मैडम’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह शो घर के पुरुषों को हंसी के संकेत के साथ इस कठिन समय में धैर्य रखने खुदको पुनर्जीवित करने और प्रेरित करने पर जोर देता है। इस शो में मुख्य भूमिका वाले व्यक्ति द्वारा बने हास्य ख़ुशी के रोलर कोस्टर पर सवार होकर सभी दर्शक खुदको जोड़ पाएंगे।
मेकर्स इस शो के नायक की तलाश में हैं और प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि उन्होंने इस मुख्य भूमिका के लिए कुणाल खेमू को एप्रोच किया है। यह भी माना जाता है कि कुणाल खेमू जिन्होंने अपना करियर टेलीविज़न से शुरू किया था और वह कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपने हाथ आजमा चाह रहे हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, जिसके लिए वह अब टीवी पर वापसी कर सकते हैं।
उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म, ‘लुटकेस’ क्रिटिक्स के बीच सराहनाएं लूट रही है और दर्शकों द्वारा पसंद भी की जा रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की और अब अगर आम जनता के चेहरे पर दोबारा मुस्कान लाने का अवसर उन्हें दिया गया है तो वह भला इस मौके को क्यों नहीं चुनेंगे ?
हम इस बारे में कुणाल के विचारों को पढ़ने और सुनने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं!


