- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
अर्जुन और रकुल मुंबई में फिर से शूट शुरू करने के लिए तैयार
निर्देशक काश्वी नायर की पहली फिल्म, अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत की सोमवार से शूटिंग शुरू होगी। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है| महामारी से ठीक पहले यह फ़िल्म पुरी होने सिर्फ़ 14 दिन बाक़ी थे ।
इसकी पुष्टि करते हुए एमे एंटरटेनमेंट के निखिल आडवाणी कहते हैं, “काशवी, जॉन, भूषणजी और मेरी टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि सभी एक्टर्स सुरक्षित और आरामदायक हों। हमने उन्हें फिल्म के प्रोड्यूसर्स गिल्ड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा प्रमाणित सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के माध्यम से लिया है।
यह पूरी कास्ट के साथ 10 दिन का शूट होगा । इसके बाद बाक़ी चार दिन का शेड्यूल बारिश के बाद, सितंबर अंत के आसपास होगा । हमने शुरू में 21 मार्च से अप्रैल की शुरुआत तक फिल्म करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉकडाउन के वजह से इस योजना में देरी हो गई । दिव्या सेठ और अन्य के साथ नीना गुप्ता और कंवलजीत सिंह सेठ भी इस शेड्यूल का हिस्सा होंगे।
कंवलजीत उन कई वरिष्ठ अभिनेताओं में शामिल थे जिन्होंने ६५ से अधिक उम्र के अभिनेताओं को फिल्मों, टीवी शो और विज्ञापनों के लिए शूटिंग से रोकने के सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ आपत्ति जताई थी । इस प्रस्ताव को बंबई उच्च न्यायालय ने चुनौती दी थी और इसे रद्द कर दिया था।
यह फ़िल्म उन पहली फिल्मों में शामिल है, जिसकी शूटिंग दिग्गज अभिनेताओं के साथ होगी। निखिल ने यह भी शेयर किया कि कंवलजीत खुद सेट पर रहना चाहते थे जबकि नीना ने शूट के लिए देहरादून से मुंबई उड़ान भरी और घर में खुद को आयसोलेटेड कर लिया है ।
“यह अभिनेताओं और क्रू को देखने के लिए उत्साहजनक है सभी पुरी तरह तैयार और काम पर वापस पाने के लिए उत्सुक है। टी-सीरीज के भूषण कुमार कहते हैं, सेट पर सेफ्टी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा और हम उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ योजना के अनुसार चला जाए।
जॉन अब्राहम ने कहा, ‘एम्मे एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज और जेए एंटरटेनमेंट को एक साथ आने का मकसद नए टैलेंट और क्यूरेटेड स्क्रिप्ट्स को पर्दे पर लाना है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार किया है कि यूनिट पूरी तरह से सुरक्षित हो और हम शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।’
भूषण का मानना है, “आगामी शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा करने से मेरे अन्य प्रोडक्शन पार्टनर्स को उनके लंबित शूटिंग को शुरू करनेका प्रोत्साहन मिलेगा।
काश्वी नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज) के साथ मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) और जॉन अब्राहम (JA एंटरटेनमेंट) ने किया है ।


