- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर संभाग में कहीं भी बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति नहीं
आगामी दिवसों में हो सकती है भारी बारिश – मौसम विभाग ने दी भारी वर्षा की चेतावनी
इंदौर. मौसम विभाग द्वारा आगामी दिवसों में अतिवृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। जिसके मद्देनजर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर संभाग के सभी जिलों को अलर्ट रहने तथा सभी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिये हैं।
संभागायुक्त ने संभाग के कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाली जनता के लिये राहत शिविर बनाये जायें तथा इन राहत शिविर में भोजन, पेयजल आदि समस्त मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाये।
इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि इन्दौर ज़िले में भारी वर्षा की चेतावनी प्राप्त हुई है, उसके मद्देनज़र राजस्व प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। सभी नगरीय निकायों में निर्देश दिए गए हैं कि नगरों में कहीं पर भी जल जमाव की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए, वहीं वर्षाकाल में किसानों को फ़सल के संबंध में कृषि विभाग द्वारा सलाह दी गई है।
उन्होंने बताया कि किसानों के लिये खरीफ फसल के लिये बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक है। अधिक से अधिक किसान अपनी फसल का बीमा करा सकें, इसलिये फ़सल बीमा के लिए रविवार को भी कार्य दिवस घोषित किया गया है।
संभाग के खण्डवा जिले में नर्मदा नदी के केचमेंट क्षेत्र में लगातार बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए नर्मदा तट पर स्थित ग्रामों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों में भेजने के निर्देश कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने दिए है। उन्होंने नर्मदा के किनारे पर स्थित मोरटक्का व खेड़ी घाट स्थित दुकानदारों को भी वहां से हटाने के निर्देश दिए है।
इंदिरा सागर बांध के 20 गेट तथा ओंकारेश्वर सागर बांध के 23 गेट खोल दिए गए है। सायं 6 बजे ओंकारेश्वर बांध से 30 हजार क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज होने लगा है तथा रात्रि 9 बजे से 35 हजार क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जायेगा। मोरटक्का पुल के साथ-साथ इंदिरा सागर बांध के पास से गुजरने वाले भोपाल रोड पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
खरगोन जिले में आज लगभग दिन-भर फुहार और रिमझिम बारिश होती रही। मोरटक्का स्थित पुल से आवागमन सुबह करीब साढ़े 11 बजे से बंद कर दिया गया है। महेश्वर में किला स्थित घाट पर अभी खतरे के निशान से 2 मीटर से पानी नीचे है। जिले में कही भी राहत और बचाव कार्य जैसी स्थिति निर्मित नही हुई है।
बुरहानपुर जिले में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है जो निरंतर जारी हैं। इससे यहां ताप्ती नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। संभावित जलभराव वाले स्थलों पर जिला प्रशासन की टीम, लगातार निगरानी कर रही है। जिले में कहीं पर भी बाढ़ जैसी या किसी प्रकार की कोई विपरीत परिस्थिति नही बनी है। राजघाट पर यातायात बंद करवा दिया गया है।
वहीं संभाग के अलीराजपुर और झाबुआ जिले में आज मौसम साफ रहा। बादल छाए हुए थे। दिन में एक-दो बार हल्की फुहार हुई। इसी तरह बड़वानी और धार जिले में भी आज मौसम साफ रहा, अत: किसी भी क्षेत्र में बाढ़ एवं आपदा की स्थिति नहीं है।


