- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पियाजियो इंडिया ने 1960 के युग की रेसिंग मशीनों से प्रेरित स्पेशल एडिशन वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ प्रस्तुत किए
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ 125 एवं 150 सीसी मोटर रेसिंग के भव्य युग से प्रेरित करती है
मुंबई। पियाजियो इंडिया ने भारत में 125 एवं 150सीसी में क्लासिक व आकर्षक स्पेशल एडिशन वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ प्रस्तुत किए। प्रतिष्ठित एवं टाईमलेस वेस्पा 1960 के रेसिंग वाहनों की सहजता व एक्सक्लुसिविटी प्रस्तुत करता है।
यह युग स्पीड एवं जीत की भावना का युग था। नई वेस्पा स्पेशल सीरीज़ टेक्नाॅलाॅजी की दृष्टि से उन्नत वेस्पा एसएक्सएल 150 बीएस6 एवं एसएक्सएल 125 बीएस6 पर आधारित है। ‘रेसिंग सिक्सटीज़’ एडिशन का अनावरण इस साल की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा में आयोजित आॅटो एक्सपो 2020 में किया गया था।
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ ब्रंड वेस्पा की प्रतिष्ठित छवि को बढ़ाता है। इसमें विभिन्न एस्थेटिक विकल्पों द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समावेश किया गया है। यह बीते युग के तत्वों को आधुनिक समय के अनुरूप डाइनामिक, नए व आधुनिक लुक में प्रस्तुत कर राईडर को विशेष आभास व बीते जमाने का अनुभव देता है।
रेसिंग सिक्सटीज़ का क्लासिक व स्पोर्टी आकर्षण 1960 की रेसिंग मशीनों की कलर थीम – प्रिस्टीन व्हाईट बाॅडी कलर पर गोल्ड के टिंज के साथ रेड ग्राफिक्स और गोल्डन 5 स्पोक पेटल अलाॅय व्हील्स द्वारा और ज्यादा खूबसूरत बन गई है।
इस पर मौजूद क्लीन ग्राफिक लाईंस साईड्स एवं फ्रंट टाई को आकर्षक बनाती हैं तथा चारों ओर मौजूद तत्वों, जैसे रियर व्यू मिरर, ग्रैब हैंडल एवं फूटरेस्ट, फ्रंट एवं रियर लाईट अप्लीक और मफलर कवर का मैट ब्लैक कलर प्रकाशित करती हैं, जिससे अद्वितीय काॅन्ट्रैस्ट अपील निर्मित होती है।
रेसिंग सिक्सटीज़ सीरीज़ की प्रेरणा 60 की जेंटलमैन राईडर्स रेस से आई है। इस दुनिया में अभिव्यक्ति की कला को वाहन के कस्टमाईज़ेशन के एरीना तक विस्तृत किया गया था। उस युग के राईडर्स में स्वतंत्रता व आत्मनिर्भरता की अद्भुत भावना थी, वो अपनी टीम एवं अपनी रेस चुनते थे और यहां तक कि अपने वाहन की एस्थेटिक्स, खासकर, कलर, ग्राफिक्स एवं मटेरियल, जो उस युग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
कलर एवं ग्राफिक अपने देश के प्रति जुड़ाव प्रतिबिंबित करते थे, ग्राफिक विवरण एवं कलर स्कीम सुनिश्चित करतीं कि व्यक्ति की निजी टीम अलग व खास लुक रखे, उन ब्रंड्स के लिए दिखने में खूबसूरत हों, जो स्पोर्ट टीम को जीत दिलाने के लिए उन्हें सपोर्ट करें।
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ स्पेशल सीरीज़ के लिए स्टाईल का विकल्प स्पोटर््स की महान हस्तियों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती है। इसमें लीजेंडरी सर्कट जैसे मोनाको या मोंज़ा ग्रांड प्रिक्स ट्रैक्स या फिर ऐतिहासिक चैंपियनशिप जैसे टार्गा फ्लोरियो की यादें संकलित हैं। स्पिरिट आॅफ टाईम के साथ राईडिंग के लिए नोस्टैल्जिया को कम से कम रखा गया है।
यह कैसे किया जाए, इसका ज्ञान केवल वेस्पा को है। अपनी नई लिवरीज़ के साथ रेसिंग सिक्सटीज़ स्पेशल सीरीज़ स्पोटर््स के ट्विस्ट के साथ क्लासिक स्टाईल प्रस्तुत करती है, एक टेलरमेड दृष्टिकोण प्रतिबिंबित करती है, जिसमें डिटेल्स की एक्सक्लुसिविटी के साथ सामग्री एवं टैक्टाईल मूल्य जैसे कलर, मटेरियल एवं टैक्सचर को पुनः विकसित किया गया है तथा बोल्ड सिंप्लीसिटी की अभिव्यक्ति निर्मित की गई है।
रेसिंग की दुनिया की लिवरीज़ से आगे वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ का स्पेशल एडिशन टेक्नाॅलाॅजी की दृष्टि से उन्नत मोनोकोक फुल स्टील बाॅडी, वाईब्रैंट हाई डेफिनिशन 3 कोट बाॅडी कलर्स, एंटी-लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम या ट्विन पाॅट कैलिपर डिस्क ब्रेक के साथ कंबाईंड ब्रेकिंग सिस्टम से युक्त है, जो राईडर को फैशनेबल एवं सुरक्षित वाहन प्रदान करता है।
क्लीन एमिशन, 3 वाॅल्व डिज़ाईन एवं फ्यूल इंजेक्शन टेक्नाॅलाॅजी के साथ नया हाई परफाॅर्मेंस बीएस6 काॅम्प्लायंट इंजन रेसिंग सिक्सटीज़ के जोश के समान राईडिंग का अनुभव प्रदान करता है। एक्सक्लुसिविटी के लिए रेसिंग सिक्सटीज़ में क्रिस्टल इलुमिनेशन एलईडी हेडलाईट, सेंटर इंटीग्रेटेड डे टाईम रनिंग एक्स्ट्रा ब्राईट बीम लाईट, यूएसबी मोबाईल चार्जिंग पोर्ट एवं बूट लाईट है, जो राईडर्स के लिए सुविधा के साथ स्टाईल का समावेश करते हैं।
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ के लाॅन्च के बारे में श्री दिएगो ग्राफी, चेयरमैन एवं एमडी, पियाजियो इंडिया ने कहा, ‘‘हमें स्पेशल एडिशन वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ प्रस्तुत करने की खुशी है। यह लंबी विरासत के साथ एक आईकोनिक ब्रंड है। वेस्पा निरंतर नए ट्रेंड्स के साथ खुद को खोज रहा है, जिससे अलग-अलग समय में अद्वितीय स्पेशियल्टीज़ प्रस्तुत करने की इसकी बहुउपयोगिता प्रदर्शित होती है।
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ 1960 के गोल्डन रेसिंग युग की रेसिंग मशीनों की थीम को पुनः खोज का अतुलनीय प्रतिनिधित्व है। स्पिरिट आॅफ टाईम को प्रमाणित करते हुए यह आधुनिक युग की उन्नत टेक्नाॅलाॅजी के साथ विरासत का समावेश करता है। यह एकमात्र ब्रंड है, जो वेस्पा के समझदार ग्राहकों को ऐसी स्पेशियल्टी प्रस्तुत कर रहा है।’’
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज़ भारत में सभी वेस्पा डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इसे हाल ही में लाॅन्च किए गए ई-काॅमर्स प्लेटफाॅर्म ीजजचेरूध्ध्ेीवचण्अमेचंपदकपंण्बवउध् से 1000 रु. की बुकिंग राशि देकर खरीद सकते हैं। आॅनलाईन बुकिंग करने पर ग्राहकों को 2000 रु. मूल्य के बेनेफिट्स मिलेंगे।


