- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (आरआईपीएस) के तहत नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना करने की घोषणा की
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (बीएसई: 542655, एनएसई: VIKASLIFE)राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (RIPS) के तहत शाहजहांपुर रीको इंडस्ट्रियल एरिया में 20,000 स्क्वायर फीट में फैली एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना की घोषणा की है। दिसंबर 2024 में ऑपरेशन शुरू करने के लिए निर्धारित, यह फैसिलिटी ईवीए, एटीएच, थर्मोप्लास्टिक रबर और थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमर सहित एडवांस्ड कमोडिटी कंपाउंड के निर्माण में विशेषज्ञता हासिल करेगी। यह रणनीतिक पहल लाभप्रदता को बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए आरआईपीएस इंसेंटिव का लाभ उठा कर कंपनी अपनी कमिटमेंट को पूरा करती है।
आरआईपीएस के माध्यम से, राजस्थान सरकार कई फाइनेंशियल बेनिफिट देती है , जिसमें राज्य के भीतर बनने वाले और बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स पर 9% SGST रिफंड शामिल है। अन्य लाभों में एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन से जुड़ी सब्सिडी, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी और लैंड टैक्स जैसे शुल्कों पर रोक और पोटेंशियल कैपिटल इन्वेस्टमेंट और इंटरेस्ट सब्सिडी शामिल हैं। 5,000 एमटीपीए की प्रोडक्शन कैपेसिटी के साथ, इस फैसलिटी से 400-500 मिलियन रुपये का एडिशनल एनुअल रेवेन्यू प्रोड्यूस होने की उम्मीद है, जो कंपनी के प्रॉफिट और ग्रोथ में महत्वपूर्ण रूप से योगदान देगा, जबकि बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा।
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) एक ISO 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है, जो पारंपरिक रूप से प्लास्टिक, सिंथेटिक और नेचुरल रबर के लिए पॉलिमर और रबर कंपाउंड और विशेष एडिटिव्स को बनाने और उसके व्यापार में कार्य करती है। पॉलिमर और रबर कमोडिटी (थोक खपत) कंपाउंड और मास्टर-बैच (ईवीए, पीवीसी, पीपी, पीई आदि जैसे इंडस्ट्रियल एंड कंज्यूमर शॉपर्स से अप-साइकिल किए गए कंपाउंड को बनाना), भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहलों में योगदान देना और सैकड़ों हज़ारों टन प्लास्टिक प्रोडक्ट्स और पैकेजिंग प्रोडक्ट्स का उपभोग करने वाले समूहों के लिए अनिवार्य ईपीआर दायित्वों को पूरा करना है।
वीएलएल की सहायक कंपनी जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (जीजीएसपीएल) डोमेस्टिक और कमर्शियल कंज्यूमर के लिए सभी मेजर गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को आपूर्ति किए जा रहे स्मार्ट गैस मीटर के कारोबार में लगी हुई है। जेनेसिस स्मार्ट गैस मीटरिंग में हमेशा से आगे है और भारत में डोमेस्टिक गैस मीटरिंग मार्केट में लगभग 20% की हिस्सेदारी रखती है।
जून 2023 में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (जीजीएसपीएल) के बीच एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट के तहत एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी आईजीएल जेनेसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का गठन किया गया, जो दुनिया के सबसे बड़े गैस मीटर उत्पादक हांग्जो बीटा मीटर्स से मिले टेक्निकल नॉलेज के आधार पर गैस मीटर को बनाने के लिए एक प्लांट ईस्टैबलिश करने की प्रक्रिया में है, साथ ही स्मार्ट मीटर के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए LORA WAN तकनीक का उपयोग करके जेनेसिस द्वारा विकसित इंडिजिनियस सॉफ्टवेयर भी स्थापित किया गया है। प्लांट फ़िस्कल ईयर 2024-25 के भीतर ऑपरेशन शुरू कर देगा।
लोग टर्म बिजनेस स्ट्रेटजी के रूप में, कंपनी ने हाल ही में कच्चे माल (B2B व्यवसायों) से परे अपने बिजनेस इंटरेस्ट में बदलाव लाया है और एफएमसीजी, एग्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट्स सहित कई कंज्यूमर ने प्रोडक्ट के साथ B2C सेगमेंट में प्रवेश किया है; एग्रेसिव बिजनेस ग्रोथ के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए,अ धिग्रहण, ज्वाइंट वेंचर और टाईअप के माध्यम से प्रोडक्ट और सेवाओं के पोर्टफोलियो में विस्तृत योजना के साथ निरंतर वृद्धि कर रहा है। कंपनी फिल्म निर्माण में एक नए उद्यम के साथ मनोरंजन क्षेत्र में अपने हाथ आजमा रही है। यह रणनीतिक कदम विकास लाइफकेयर लिमिटेड के सिनेमा की गतिशील दुनिया में प्रवेश को चिह्नित करता है, जो दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षक और इनोवेटिव सामग्री देने के लिए अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाता है।


