ब्रिटिश पार्क फेज-1 में पूरे उत्साह और पारिवारिक एकता के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

कमलेश यादव परिवार के आयोजन में पिछले 4 वर्षों से निरंतर हो रहा है गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन, पूरी कॉलोनी मिलकर बांटती है अन्नकूट प्रसादी।

इंदौर। ब्रिटिश पार्क फेज-1 में गोवर्धन पूजा का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के महिला, पुरुष, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ब्रिटिश पार्क फेज-1 में पिछले 4 वर्षों से गोवर्धन पूजा की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी कमलेश यादव परिवार द्वारा उठाई जाती है, वहीं कॉलोनी के सभी परिवार मिल-जुलकर आयोजन में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।

पूजा-अर्चना के बाद भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया गया तथा सभी कॉलोनीवासियों के बीच भोजन एवं प्रसादी का वितरण किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि पूरा ब्रिटिश पार्क परिवार एक साथ एकत्रित होकर पर्व को पारिवारिक उत्सव की तरह मनाता है।

यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता की मिसाल भी बन चुका है। सभी रहवासियों के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से यह परंपरा हर वर्ष और भी उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है।

ब्रिटिश पार्क फेज-1 का यही संदेश है कि त्योहार तभी खास बनते हैं, जब पूरा परिवार मिलकर उन्हें मनाता है।

Leave a Comment