- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
नई दिल्ली, 5 नवंबर 2026: लेनोवो ने आज अमर बाबू को मोबाइल बिजनेस ग्रुप का नया जनरल मैनेजर और मोटोरोला का ग्लोबल प्रेसिडेंट नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। अमर बाबू फिलहाल लेनोवो में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और एशिया पैसिफिक (एपी) के प्रेसिडेंट हैं। वह ऐसे समय में मोटोरोला की कमान संभालेंगे, जब कंपनी दुनियाभर के उपभोक्ताओं और कारोबारों तक अपने स्मार्ट डिवाइस और अनुभवों का विस्तार कर रही है।
लेनोवो के पर्सनल एआई विजन में मोटोरोला की अहम भूमिका है। अमर बाबू मोटोरोला की इनोवेशन वाली मजबूत ब्रांड विरासत को आगे बढ़ाएंगे, प्रीमियम सेगमेंट में ग्रोथ तेज करेंगे, कंपनी के इंटेलिजेंट डिवाइसेज के इकोसिस्टम का और विस्तार करेंगे, और अमेरिका, भारत व जापान समेत प्रमुख बाजारों में कंपनी की हिस्सेदारी मजबूत करेंगे।
अमर बाबू के नेतृत्व में पिछले पांच से ज्यादा वर्षों में एशिया पैसिफिक ज्यादा संतुलित और विविध कारोबार में बदला है और लेनोवो की ग्रोथ का अहम इंजन बन गया है। कंपनी ने पीसी बाजार में नंबर 1 की स्थिति बनाए रखी, और मोबाइल कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की। भारत में मोटोरोला की बाजार हिस्सेदारी करीब 9% तक पहुंची और जापान में यह दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई। इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में भी कंपनी ने मुनाफे के साथ ग्रोथ हासिल की और बाजार में उसकी हिस्सेदारी करीब दहाई अंक तक पहुंच गई। सॉल्यूशंस एंड सर्विसेज कारोबार ने इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन स्थिति और मजबूत की, और उसमें एडवांस्ड सर्विसेज की हिस्सेदारी काफी बढ़कर 50% से ज्यादा हो गई।
अमर बाबू 2007 में लेनोवो से जुड़े थे। तब से उन्होंने कंपनी में बिजनेस मैनेजमेंट, ऑपरेशंस, सर्विसेज और बाजार से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया है। लेनोवो से पहले वह इंटेल, एचसीएल और सिटीबैंक में भी प्रबंधन, संचालन और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
लेनोवो के ईवीपी और इंटेलिजेंट डिवाइसेज ग्रुप के प्रेसिडेंट लुका रॉसी ने कहा, “अमर एक मजबूत लीडर हैं और उन्होंने लगातार अच्छे नतीजे दिए हैं। मुझे भरोसा है कि बिक्री, ऑपरेशंस, पार्टनर व ग्राहक संबंधों और बिजनेस मैनेजमेंट का उनका गहरा अनुभव दुनियाभर में मोटोरोला की सफलता को आगे बढ़ाएगा। आगे के लिए हमारा फोकस साफ है: मोटोरोला के प्रीमियम पोर्टफोलियो को और ऊपर ले जाना, अलग-अलग डिवाइस पर ग्राहकों को सार्थक अनुभव देना, और ऐसी तकनीक लाना जो स्मार्ट होने के साथ इंसानों के करीब भी हो।”
अपनी नई भूमिका में अमर बाबू लेनोवो के इंटेलिजेंट डिवाइसेज बिजनेस ग्रुप के ग्लोबल हेड लुका रॉसी को रिपोर्ट करेंगे। कुछ समय तक वह एशिया पैसिफिक के प्रेसिडेंट का पद भी संभालते रहेंगे। इस दौरान वह मोटोरोला की मौजूदा नेतृत्व टीम के साथ मिलकर नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। वहीं, लुका रॉसी इस साल के अंत तक मोटोरोला के कार्यवाहक ग्लोबल प्रेसिडेंट बने रहेंगे।


