- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दिलचस्प अंदाज में तलाशा अपना जीवनसाथी
जैन प्रत्याशियों ने पुराने अखबारों से बनाई नई ड्रेस, जूते-चप्पल
इन्दौर। देश-विदेश से आए 250 से अधिक उच्च शिक्षित और विवाह योग्य जैन समाज के युवक-युवतियों ने आज भारतीय जैन संगठन की मेजबानी में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (नक्षत्र) के इम्पीरियल हॉल में जमा हो कर अपने मनचाहे जीवनसाथी की तलाश का पहला चरण बड़े दिलचस्प अंदाज में पूरा कियाय इन सभी प्रत्याशियों ने सात तरह के खेलों में शामिल हो कर भावी जीवनसाथी के व्यवहार, स्वभाव,लहजे और कुछ हद तक व्यक्तित्व को भी जानने का सार्थक प्रयास किया। ये सभी प्रत्याशी उच्च शिक्षित हो कर सीए., डॉक्टर्स, सीएस, एमबीए एवं अन्य उच्च उपाधियां प्राप्त थे.
आज सुबह आयोजित इस अनूठे परिचय सम्मेलन में कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरू, दिल्ली और जयपुर, उदयपुर सहित देश के दस राज्यों तथा केलिफोर्निया और न्यूयार्क से आए 386 प्रत्याशियों ने भाग लिया। भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पारेख,श्रीमती ज्योति छाजेड़, श्रीमती सुधा ओस्तवाल एवं सुरेन्द्र जैन ने दीप प्रज्वलन कर इस सम्मेलन का शुभारंभ किया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन एवं संयोजक रेखा जैन, विनोद छाबड़ा, पुष्पेन्द्र भंडारी,धरम चंद लुणावत, एवं प्रमोद सेठिया ने अतिथियों के साथ ‘रिश्तों की नई पहल’ परिचय पुस्तिका का लोकार्पण किया। स्वागत उद्बोधन वीरेन्द्रकुमार जैन ने दिया। संचालन किया वीरेन्द्र नाहर ने और आभार माना रेखा जैन ने.
ऐसे समझा भावी जीवनसाथी को
शुभारंभ की औपचारिकता के बाद सभी प्रत्याशियों को 12 राउंड टेबलों पर आमंत्रित कर सबसे पहले आपस में परिचय उसके बाद विभिन्न टास्क देने का दिलचस्प क्रम शुरू हुआ जिसमें युवक-युवतियों ने मेक ए प्रॉडक्ट, डिजाईन योर ड्रेस, मेड एड, मेरे ख्वाबों में जो आए, स्ट्रेच योर सेल्फ,कम्पलीट ए स्टेटमेंट,डाईन एंड कैच आदि टास्क में भाग लेकर अपने मन पसंद हमसफर को नजदीक से देखा, परखा और समझा। प्रत्याशियों ने पहले राउंड के बाद ही एक दूसरे से घुल मिलकर पुराने अखबारों सें नई ड्रेस बना कर पहनी, फुटबाल को उछाल कर सवाल जवाब किये, दी गई सामग्री से नई आकृतियां बनाई और आपस में प्रतिस्पर्धा कर जूते-चप्पल, चुनरी, मोबाईल, बेल्ट आदि से एक लाईन भी बनाई।


