- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
रॉकस्टार डीएसपी का ‘कंगुवा’ से ‘थलाइवाने’ गाना रॉकिंग बीट्स के साथ एक शानदार ट्रैक
देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी का ‘कंगुवा’ से हाल ही में रिलीज़ हुआ ‘थलाइवाने’ गाना म्यूजिक एनथुसीएस्ट के बीच धूम मचा रहा है। एक दिन पहले ही लॉन्च किया गया यह लिरिकल म्यूज़िक वीडियो चार्ट पर तेज़ी से ऊपर उठ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह नेशनल अवॉर्ड विनिंग कम्पोजर की दर्शकों को अपनी धुनों पर झूमने पर मजबूर करने की क्षमता को दर्शाता है। रिलीज़ होने के बाद से ही इस ट्रैक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और यह साल के सबसे बड़े हिट में से एक बनने की राह पर है।
इस गाने में लीड स्टार सूर्या हैं और जैसे-जैसे म्यूजिक बढ़ता है, यह एक रोमांचक अनुभव देता है, जो रोंगटे खड़े कर देता है। स्क्रीन पर सूर्या को देखकर, गाने की रिदम विजुअल्स को पूरी तरह से कॉम्पलिमेंट करती है। इससे पहले, फैंस ने फिल्म के ‘फायर सॉन्ग’ और ‘योलो’ को खूब पसंद किया था और दोनों को ही शानदार रिस्पांस मिला। ‘थलाइवाने’ के साथ, यह साफ है कि रॉकस्टार डीएसपी ने पूरे एल्बम में अपने म्यूजिक का जादू बिखेरा है। फैंस सिनेमाघरों में उनके म्यूजिक पावर को अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही वे एल्बम के और गानों के रिलीज होने की भी राह देख रहे हैं। ‘कांगुवा’ 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।
‘कांगुवा’ के अलावा, रॉकस्टार डीएसपी ने हाल ही में हैदराबाद में अपने बहुप्रतीक्षित इंडिया टूर की शुरुआत की। उनके पास 2024 के लिए प्रोजेक्ट्स की एक रोमांचक लिस्ट है, जिसमें ‘पुष्पा 2: द रूल’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, अजित की ‘गुड बैड अग्ली’, नागा चैतन्य की ‘चैनल’, धनुष की ‘कुबेर’ और राम चरण के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है।


