- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक अहम किरदार में नज़र आएंगी वेटरन अभिनेत्री किशोरी शहाणे !
प्रमुख हिंदी जीईसी स्टार प्लस जल्द ही अपने दर्शकों के लिए एक नया फिक्शन शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लेकर आ रहा है। इस शो में दर्शकों को एक लव ट्राइंगल देखने को मिलेगा। जहाँ नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा प्रमुख भूमिका में नज़र आएँगे और यह शो 5 अक्टूबर से चैनल पर प्रसारित होगा।
शो में प्रतिभाशाली अभिनेता नील भट्ट एक आईपीएस अधिकारी विराट चौहान के रूप में दिखाई देंगे जो अपने प्यार और कर्तव्य के बीच जूझते दिखाई देंगे। विराट (नील द्वारा अभिनीत किरदार) को पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) के साथ प्यार है, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण और अपने कर्तव्य को पूरा करने के प्रयास में, उसे एक शहीद की बेटी सई (आयशा सिंह द्वारा अभिनीत किरदार) से शादी करनी पड़ती है।
इतना ही नहीं इस शो में वेटरन अभिनेत्री किशोरी शहाणे भी भवानी काकू का एक प्रमुख किरदार निभा रही हैं। उनसे हुई बातचीत में उन्होंने अपने किरदार और शूट से जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताई।
वेटरन अभिनेत्री किशोरी शहाणे ने अपने किरदार भवानी काकू के बारे में बताते हुए कहा, “सबसे पहली बात यह है कि मैं खुद एक महाराष्ट्रियन हूँ और यह शो भी मराठी फैमिली के बैग्राउंड पर बना है और जब भी मैं अपने डायलॉग्स की तैयारी करती हूँ तो मैं अपना मराठी लिंगो जरूर डालती हूँ। मैं इस तरह से अपने डायलॉग्स को बोलने की कोशिश कर रही हूँ, जिसे मराठी भाषियों के साथ हिंदी दर्शक भी आसानी से समझ सकें।
दूसरा मेरे किरदार भवानी काकू ने घर के मुखिया की जगह ली है और अपने परिवार को संभाला है, इसलिए अपने किरदार को जस्टिफाई करने के लिए मैंने खुदमें एक स्ट्रिक्ट चाल ढाल, उस तरह के रंग ढंग इन सभी पर रिसर्च करके खुदपर काम किया है और परफॉर्म किया है। मैंने शायद इस किरदार के लिए खुदको बहुत हद तक बदला भी है क्युकी मैं अपने किरदार की तरह अपने निजी जीवन में नहीं हूँ।“
न्यू नार्मल में शूटिंग करने को लेकर बात करते हुए अभिनेत्री किशोरी शहाणे ने बताया, “प्रिकॉशंस को लेकर मैं बहुत सतर्क हूँ और हमेशा मास्क पहनती हूँ। इतना ही नहीं मेकअप करने के बाद भी मैं मास्क पहनकर रखती हूँ। हमेशा सेट पर गरम पानी, ब्लैक कॉफी, ग्रीट टी का सेवन करती हूँ। लगातार अपने हाथ धुलना, खुदको सेनिटाइज़ रखना इन सभी बातों का ख्याल रखती हूँ।”
यह तो तय हो गया कि इस शो में किशोरी शहाणे ने अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत की है । ऐसे में किशोरी के नए अवतार को देखने के लिए दर्शक बहुत उत्सुक हैं।


