- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक एक्टर कभी रिटायर नहीं होताः प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा जाने माने दिग्गज अभिनेता हैं जो फिल्म जगत में 60 सालों के अपने करियर के दौरान 380 फिल्मों में भूमिका निभा चुके हैं। अपने शानदार अभिनय के लिए विख्यात इस अभिनेता ने नायक, खलनायक और साइड एक्टर के रूप में काम किया है और सभी भूमिकाओं में बेहतरीन परफोर्मेन्स दिया है।
23 सितम्बर को वे 85 साल के हो रहे हैं, ऐसे में टाटा स्काय सीनियर के शो ज़िंदगी एक सफ़र के माध्यम से हम उनकी मौजूदा जीवनशैली, उनके शौक आदि पर रोशनी डालने जा रहे हैं।
बहुत से लोग नहीं जानते कि उन्होंने 1960 के दशाक में पंजाबी फिल्म चैधरी करनैल सिंह के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया, जो एक पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक था। अपने एक्टिंग करियर के कुछ ही सालों में प्रेम चोपड़ा को दिलीप कुमार के साथ फिल्म दास्तान में काम करने का मौका मिला, जिनके वे बड़े प्रशंसक थे। उनके पिता अक्सर कहा करते थे ‘‘अगर तुम फिल्म जगत में काम करना चाहते हो तो दिलीप कुमार जैसे बनो।’’
छह दशाकों तक काम करने के बाद, उनका मानना है कि एक एक्टर कभी रिटायर नहीं होता और अगर कोई मेहनत करना चाहता है तो वह हमेशा काम कर सकता है। उनका कहना है ‘‘प्रतिभा आपकी उम्र पर निर्भर नहीं करती। अगर आप प्रतिभाशाली हैं और अपने कैरेक्टर के अनुसार काम करते हैं तो आपको हमेशा पसंद किया जाएगा।’’
अपने रोज़मर्रा के जीवन के बारे में बात करते हुए वे कहते हैं कि वे रोज़ सुबह योगा करते हैं और कभी-कभी फिट रहने के लिए तैराकी भी करते हैं। प्रेम चोपड़ा को कविताएं लिखना पसंद है और सालों बाद उनका यह शौक फिर से उभर आया है।
प्रेम चोपड़ा का पूरा इंटरव्यू देखें टाटा स्काय सीनियर्स, 505 पर, आप सोमवार से गुरूवार दोपहर 3 बजे और शाम 7: 30 के बीच उनकी कविताएं भी सुन सकते हैं। आप टाटा स्काय मोबाइल ऐप पर भी उनका पूरा इंटरव्यू देख सकते हैं।


