- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
83 साल की महिला ने हराया कोरोना को
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए 30 मरीज, अस्पताल की बेहतर सुविधाओं के लिए जताया आभार
इंदौर. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मेहनत से हर दिन कई मरीज स्वस्थ होकर परिजनों के पास वापस जा रहे हैं। कोरोना की शुरुआत से ही संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे इंडेक्स अस्पताल में मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है।
मंगलवार को अस्पताल से 30 मरीज डिस्चार्ज हुए। इनमें इंदौर की निवासी 83 साल की एक महिला भी शामिल हैं। कई मरीज धार और राजगढ़ से भी इलाज करवाने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए थे। वे भी स्वस्थ होकर घर लौटे।
अस्पताल में इलाज ले रहे मोहम्मद समीर ने बताया इंडेक्स अस्पताल में मुझे उम्मीद से बेहतर इलाज और सुविधाएं मिली हैं। खाने-पीने के साथ साफ सफाई और मेरी जरूरत का ख्याल रखा गया।
श्री संतोष व्यास ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा, कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया। टीम के प्रयासों की वजह से वे इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे हैं।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 30 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है


