- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को कर रही है आकर्षित – ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़
अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस फिल्म के ज़रिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं साथ ही यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चितरूप से छू जाएगी । आप को बता दें कि मानसी बागला द्वारा लिखित इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया, जिसमें विक्रांत और शनाया मेले में एक-दूसरे के साथ प्यार के खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है की यह फिल्म बहुत ही प्यारी और दिल को छू जाने वाली कहानी होगी।
इस फिल्म से शनाया कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ हैं विक्रांत मैसी, जो अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर बहुत ही फ्रेश और दिलचस्प लग रही है। पोस्टर में दिखी झलक से ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है कि यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह का जादू बिखेरेगी।
इस फिल्म में न सिर्फ म्यूजिकल रोमांस है , बल्कि इसमें दिल छू लेने वाला म्यूजिक भी है जिसे कम्पोज़ किया है विशाल मिश्रा ने। इसके गाने आपको प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे वक्त तक याद रहेंगे।
विशाल मिश्रा के संगीत से सजी यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास है।
ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और कहानी मानसी बागला ने लिखी है। ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


