- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
महामारी के बीच रोजाना एक मुट्ठी बादाम के साथ अपनाइए सेहतमंद जीवनशैली का उपहार
लुधियाना। कोविड महामारी के बीच भ्रारत समेत पूरी दुनिया में लोग अपने आप को नए माहौल में ढालने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे समय में ऑल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया ने आज ‘महामारी के दौरान परिवार का स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने का महत्व’ विषय पर चर्चा के लिए एक सत्र का आयोजन किया। इस चर्चा में देश में मौजूदा स्वास्थ्य की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया।
साथ ही सतर्कता के उन उपायों पर भी चर्चा की गई जिन्हें दैनिक आहार और रोजमर्रे की जिंदगी में अपनाकर लोगखुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इस सत्र का संचालन इश्क एफएम की आरजे मेहा द्वारा किया गया और इसमें मशहूर बॉलीवूड अभिनेत्री और लेखिका सोहा अली खान और इनके साथ ही रितिका समाद्दार, रिजनल हेड –डाएटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर- दिल्ली ने हिस्सा लिया।
वर्तमान समय में कई लोग घरों से काम कर रहे हैं और बच्चे वर्चुअल/ऑनलाइन क्लास में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसी स्थिति में परिवार की दिनचर्या में अचानक नया बदलाव देखा गया है जिसके कारण सभी के रूटीन का टाइम-टेबल गडबड़ा गया है और अनियमित भी हो गया है। इसमें शामिल है वक्त बेवक्त खाना, स्क्रीन पर ज़्यादा समय बिताना, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और तुरंत उपलब्धता और बोरियत के कारण स्नैक्स के सेवन पर ज़्यादा निर्भरता। इस सत्र के ज़रिए इन विषयों को संबोधित करते हुए सोहा और रितिका ने सेहत के तीन क्षेत्रों पर ध्यान आकर्षित किया – उचित पोषण और आहार की आदतें, नियमित व्यायाम शामिल करने की आवश्यकता और इस चुनौतीपूर्ण समय में स्वयं की देखभाल का महत्व।
इस सत्र के ज़रिए मेहमानों ने स्नैक्स लेते वक्त सावधानी बरतने पर ज़ोर दिया और शहरों में रहने वाले परिवारों को उनके आहार में ही सेहतमंद स्नैक्स खाने की आदत शामिल करने का आग्रह किया। दोनों मेहमानों ने अपने व्यक्तिगत जीवन से किस्सों और उदाहरणों और इसके साथ ही आहार और जीवनशैली से जुड़े उन बदलावों को साझा किया जो परिवार कर सकते हैं और अपनी सेहत, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण तंदरुस्ती को बढ़ा सकते हैं।
ऐसे पोषण का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधारने और मदद करने पर ध्यान देने की ज़रूरत के बारे में चर्चा करते हुए बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका सोहा अली खान ने कहा, “मुझे लगता है यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं ऐसे पर्याप्त रोकथाम के उपाय करुँ जो मेरे परिवार की सुरक्षा और अच्छी सेहत को बनाए ऱखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए मैं सेहतमंद आहार लेने की आदतों पर निर्भर करती हूँ, ऐसे खाद्य पदार्थों पर ध्यान केंद्रित करती हूँ जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में मदद करने वाले पोषक तत्व जैसे ज़िंक उपलब्ध कराते हैं।
बादाम ज़िंक का एक अच्छा स्रोतहै जो हमारी वृद्धि, विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मैं घर पर हमेशा बादाम रखती हूँ और सुनिश्चित करती हूँ कि परिवार का हर सदस्य हर दिन मुठ्ठीभर बादाम खाए। मैं कई सालों से इस तरीके का पालन कर रही हूँ और अन्य परिवारों से भी ऐसा करने का आग्रह करती हूँ।”
खास तौर पर अब जब हमारे आसपास की दुनिया तेज़ी से बदल रही है, एक सेहतमंद जीवनशैली जीने के लिए अच्छे आहार विकल्पों और स्नैक्स की आदतों के बारे में जागरुकता महत्वपूर्ण है। मुठ्ठीभर बादाम सहित संतुलित और पोषक तत्वों से समृद्ध आहार का सेवन सुनिश्चित करें क्योंकि उनमें विटामिन ई, मैग्नेशियम, प्रोटिन, रायबोफ्लेविन, ज़िंक इत्यादि जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो लंबे समय में संपूर्ण स्वास्थ्य और तंदरुस्ती में सहायक होते हैं। लेकिन, इसके अलावा फिट रहने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि दिनचर्या में किसी प्रकार का शारीरिक व्यायाम भी शामिल किया जाए और इस अप्रत्याशित दौर के साथ समायोजन करते हुए एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।
इस सत्र के दौरान रितिका समाद्दार, रिजनल हेड –डाएटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर- दिल्ली ने कहा, “वर्तमान में जारी महामारी ने भारतीय परिवारों में उचित पोषण की आवश्यकता को रेखांकित किया है। उच्च रक्त दाब, कार्डियो वैस्कुलरबीमारियाँ (सीवीडी), डायबिटीज़ और मोटापे जैसी बीमारियों से कई भारतीय पीड़ित होते हैं और कोविड-19 मरीज़ों के कई मामलों में इन मौजूदा सह-रुग्णता के कारण मौतें हुई हैं।
चाहे आप ऊपर उल्लिखित बीमारियों में से किसी एक से पीड़ित हों, या इनके होने का खतरा हो तो ऐसे में आपके परिवार और आपके रोज़ाना के आहार में बादाम को ज़रूर शामिल करें क्योंकि वे पोषक तत्वों से युक्त होते हैं और शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य में बढ़ोतरी करते हैं। इसके अलावा बादाम में कॉपर, फॉलेट, आयरन और विटामिन ई होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में योगदान के लिए जाने जाते हैं। इसलिए हर दिन मुठ्ठीभर बादाम को आहार में शामिल करना ज़रुर सुनिश्चित करें।”
हम इस दौरान समय का काफी बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं, इसलिए परिवार के पोषण और जीवनशैली विकल्पों के बारे में पुनर्मूल्यांकन करना और आवश्यक बदलाव करना महत्वपूर्ण है जो प्रत्येक सदस्य की सेहत में मूल्य जोड़ सके। हर दिन मुठ्ठीभर बादाम सहित पोषणयुक्त आहार शामिल करना और नियमित रूप से व्यायाम करने जैसे आहार संबंधी और जीवनशैली में बदलाव कर पूरे देश में परिवार उनके जीवन में स्वस्थ बदलाव ला सकते हैं और इसके साथ ही जारी महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए उचित सावधानियाँ ले सकते हैं।


