- Drishyam is all set to be global with Korean, Spanish and English versions in the works confirms Abhishek Pathak
- Priyanka Chopra Jonas to Aditi Rao Hydari: Bollywood Heaps Praise on Karan Kapadia’s Directorial ‘Hunkkaar - The Roar’ Trailer by Applause Entertainment and Birla Studios
- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री
- ईवी बसें बदल देंगी पूरे एमपी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सम्युक्ता ने बताया इस साल कैसे मनाएंगी अपना बर्थडे, ‘आई वॉन्ट टू कीप इट सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ’
इंडियन आइडल 2020 में आने से पहले स्वर्गीय एसपी बालासुब्रमण्यम के साथ गाने वाली थीं सिरीशा
मुंबई : वक्त और मौका किसी की भी ज़िंदगी में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप टैलेंटेड भी हैं, तब भी अक्सर आपको इसे दिखाने का अवसर नहीं मिल पाता। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल 2020 में पहुंचीं ऐसी ही एक कंटेस्टेंट हैं विशाखापट्टनम की सिरीशा भागवतुला।
पूर्व में उन्हें महान गायक स्वर्गीय एसपी बालासुब्रमण्यम के साथ गाने का सुनहरा अवसर मिला था, लेकिन इससे पहले कि ऐसा हो पाता, इस लीजेंड का देहांत हो गया। उनके निधन से सिरीशा इतनी निराश हो गईं कि उनके मन में अपने करियर को लेकर सवाल उठने लगे।
सिरीशा ने पूर्व में दक्षिण में कुछ रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया था, लेकिन यह ठोस रूप से कारगर नहीं रहा था। उन्होंने सोचा था कि स्वर्गीय एसपी बालासुब्रमण्यम के साथ गाने का मौका मिलने से उनके करियर में उछाल आएगा, लेकिन इससे पहले कि ऐसा कुछ हो पाता, देश ने इस लीजेंड को खो दिया।
लॉकडाउन के दौरान जब संगीत में करियर बनाने की उनकी उम्मीद लगभग बुझ चुकी थी, तभी उन्होंने इंडियन आइडल 2020 का प्रोमो देखा और फिर उन्होंने इसके जरिए अपने संगीत करियर की एक नई शुरुआत करने का फैसला किया और इस तरह उन्होंने इस शो में हिस्सा लिया।
सिरीशा की परफॉर्मेंस देखकर सभी जज बहुत इम्प्रेस हुए और उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ इंडस्ट्री के लिए बड़े काम की साबित होगी। अपना अनुभव बताते हुए सिरीशा ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि जजों ने मेरी परफॉर्मेंस की तारीफ की। मैं जानती हूं कि मुझे अभी बहुत लंबा सफर तय करना है, लेकिन जब आपके काम और आपके टैलेंट की तारीफ होती है, तो आप इस बारे में ज्यादा कॉन्फिडेंट हो जाते हैं।“


