- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
इंदौर में कल्याण ज्वैलर्स की भव्य शुरुआत
इंदौर, इंदौर में एमजी रोड, इंद्रप्रस्थ टावर्स के सामने स्थित कल्याण ज्वेलर्स के पहले आउटलेट के उद्घाटन अवसर पर आज बॉलीवुड सुंदरी कैटरीना कैफ की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो उठे। भारत के सबसे बड़े आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने आज मध्यप्रदेश राज्य में अपने दूसरे शोरूम का उद्घाटन किया। यह वैश्विक स्तर पर कल्याण का 123वां शोरूम है।
उद्घाटन के अवसर पर भारी संख्या में मौजूद भीड़ को देख कर अचंभित हुई कैटरीना कैफ ने लोगों से बात करते हुए ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव और आभूषणों के लिए लगाव के बारे में बताया। उन्होंने कल्याण ज्वैलर्स रिटेल के विभिन्न कलेक्शन के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर कल्याण ज्वैलर्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरमन के साथ कार्यकारी निदेशक राजेश कल्याणरमन और रमेश कल्याणरमन भी मौजूद थे। शोरूम के बाहर विशाल सभा को संबोधित करने के बाद, कैफ ने उद्घाटन का औपचारिक रिबन काटा और शोरूम का अवलोकन किया।
इससे पहले दिन में कैटरीना कैफ ने रायपुर और नागपुर में कंपनी के आउटलेट का उद्घाटन किया। कैटरीना कैफ 22 जुलाई को दिल्ली एनसीआर रीजन में कल्याण ज्वैलर्स के तीन नए शोरूमों का भी उद्घाटन करेंगी। इसी दिन वे कानपुर में भी कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन करेंगी, जिसके बाद दुनिया भर में कल्याण ज्वैलर्स के कुल 129 शोरूम हो जाएंगे। कैटरीना कैफ को इस वर्ष की शुरुआत में कल्याण ज्वैलर्स की ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया गया था और यह ब्रांड के लिए भारत में उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति है।
लॉन्च ऑफर के हिस्से के रूप में ग्राहकों को 25,000 /- के रत्नाभूषण खरीदने पर एक सोने का सिक्का मुफ्त’ दिया जाएगा, वहीं इतनी ही राशि के अनकट, डायमंड और पोलकी ज्वैलरी की हर खरीद के साथ 2 सोने के सिक्के मुफ्त दिए जाएंगे। ग्राहक पुराने सोने के आदान-प्रदान पर 100 फीसदी मूल्य भी प्राप्त कर सकेंगे।


