- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने ग्रुप के वाइस-चेयरमैन के रूप में ए. गणेशन की नियुक्ति की घोषणा की
दिसंबर, 2020: भारत के चौथे सबसे बड़े डायग्नोस्टिक्स चेन, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने आज ग्रुप के वाइस-चेयरमैन के रूप में ए. गणेशन की नियुक्ति की घोषणा की। इस नए पद पर नियुक्त होने वाले श्री गणेशन पहले की तरह ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालना जारी रखेंगे, और समूह के कारोबार को बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे।
श्री गणेशन एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं जिन्हें एश्योरेंस और एडवाइजरी के क्षेत्र में कामकाज का 33 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इसके अलावा, हेल्थकेयर क्षेत्र में भी वह काफी अनुभवी हैं, जिन्होंने इससे पहले भी मेट्रोपोलिस ग्रुप, ट्रिविट्रॉन ग्रुप और मैक्सिवियन आई हॉस्पिटल्स में विलय एवं अधिग्रहण (M&A) संबंधी डील्स को अच्छी तरह पूरा किया है।
न्यूबर्ग में इससे पहले वह डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस के तौर पर कार्यरत रहे हैं, और इस पद पर उनके व्यापक दृष्टिकोण एवं दूरदर्शी प्रयासों की वजह से ही कंपनी ने कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किए हैं, तथा देश की शीर्ष 4 डायग्नोस्टिक्स कंपनियों में से एक बनने में सफलता पाई है।
इस अवसर पर डॉ. जी.एस.के. वेलू, चेयरमैन एवं एमडी, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, ने कहा, “श्री गणेशन के पास इस डोमेन का जबरदस्त ज्ञान है साथ ही उन्हें इस कारोबार में काफी अनुभव भी प्राप्त है, और यह बात वर्तमान में न्यूबर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
तकरीबन पिछले 20 सालों से हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कारोबार को चलाने की उनकी असाधारण क्षमता को देखते हुए, हमें पूरा विश्वास है कि वह अपनी इस नई भूमिका में समूह को विकास के अगले पायदान तक ले जाएंगे और कंपनी बाजार में नेतृत्वकर्ता का दर्जा हासिल करने में सक्षम होगी।”
श्री ए. गणेशन, ग्रुप वाइस-चेयरमैन, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, ने कहा, “कंपनी की बागडोर संभालने का अवसर पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो वर्तमान में अपने विस्तार के चरण में है। मैं यह सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा कि, हमने कंपनी की प्रगति के लिए जो रास्ता तय किया है उस पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। मैं कंपनी के सम्मानित एवं विचारशील नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”
श्री गणेशन ने मद्रास विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है, और वह भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) के सदस्य हैं। वर्तमान में वह ट्रिवट्रॉन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, कावेरी अस्पताल और मैक्सिविजन आई हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में शामिल हैं। वह मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक के पद पर भी आसीन रहे, लेकिन वर्ष 2015 में उन्होंने यह पद छोड़ दिया था।


