- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एथर एनर्जी अब इंदौर में, एथर 450एक्स उपलब्ध होगा
एथर 450एक्स की अधिक माँग, रिटेल भागीदारों की अत्यधिक रुचि ने इंदौर में विस्तार को गति दिया
इंदौर. विस्तार के चरण 2 के हिस्से के रूप में, भारत के पहले बुद्धिमान इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी, ने इंदौर में एथर 450 एक्स के शुभारंभ की घोषणा की। प्री-आर्डर, डीलरशिप अनुरोध, और बड़ी संख्या में टेस्ट राइड के अनुरोधों ने एथर एनर्जी को अपने विस्तार के चरण 2 में नए बाजार को शामिल करने के लिए प्रेरित किया है।
इंदौर में कई लोग सीमित संस्करण सीरीज 1 वाहन के लिए भी पात्र हैं, क्योंकि उन्होंने नए उत्पाद लाइन के आधिकारिक लॉन्च से पहले जनवरी 2020 में ऑर्डर दिया था। इंदौर में अब एथर 450एक्स उपलब्ध होगा। इंदौर में लॉन्च करने के साथ, एथर एनर्जी आधिकारिक रूप से मध्य प्रदेश के बाजार में प्रवेश कर रहा है।
2021 की पहली तिमाही के अंत तक, एथर 450एक्स 27 शहरों की सड़कों पर होगा – चरण 1 में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोयम्बटूर, कोच्चि, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, और कोझीकोड और चरण 2 में 16 अतिरिक्त शहर होंगे – मैसूर, हुबली, जयपुर, इंदौर, पणजी, भुवनेश्वर, नासिक, सूरत, चंडीगढ़, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी, नागपुर, नोएडा, लखनऊ और सिलीगुड़ी।
2021 की पहली तिमाही तक एथर इन शहरों में तेजगतिसे अपने शोरूम को खोलेगा और उपभोक्ताओं को वाहन का अनुभव कराने के लिए टेस्ट राइड की सुविधा प्रदान करेगा। एथर इन बाजारों में संभावित रिटेल साझेदारों से भी बात कर रहा है, और अपने तेज ईवी चार्जिंग नेटवर्क एथर ग्रिड को स्थापित करने के लिए पहले से ही स्थान तलाशना शुरू कर चुका है। जिन 11 बाजारों में एथर की मौजूदगी है, उनमें 60 से अधिक चार्जिंग पॉइंट पहले से ही पाइपलाइन में स्थापित हैं, और कुछ और स्थापित होने की राह पर हैं।
एथर 450एक्स अपने पूर्ववर्ती एथर 450 का अपग्रेड मॉडल है और यह भारत में सबसे तेज और सबसे स्मार्ट स्कूटरों में से एक है, और यह तीन नए रंगों में आता है; भूरा, हरा और सफेद। स्कूटर 6kW PMSM मोटर से संचालित है, इसमें एक नया 2.9kWh लिथियम-आयन बैटरी लगा है, और 4 राइडिंग मोड्स के साथ आता है। इको, राइड और स्पोर्ट के अलावा, एथर ने एक नया उच्च प्रदर्शन मोड, ‘रैप’ पेश किया है।
एथर 450एक्स रैप मोड में सिर्फ 3.3 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जिससे यह 125cc श्रेणी का सबसे तेज स्कूटर बन गया है, और शहर के यातायात से निकलने के लिए एक सही विकल्प है। एथर 450एक्स 1.5km प्रति मिनट की दर से पहले की तुलना में 50% तेज चार्ज होगा, जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स श्रेणी में सबसे तेज चार्जिंग दर है।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4जी सिम कार्ड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होगी, जिससे राइडर्स टचस्क्रीन डैशबोर्ड पर फोन कॉल्स और संगीत को मैनेज कर सकेंगे। नया 7” टचस्क्रीन डैशबोर्ड, 16एम रंग गहराई और एक स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। एथऱ 450एक्स एंड्रॉइड ओपन सोर्स का उपयोग करके गूगल मानचित्र नेविगेशन, ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स, और अन्य विशिष्ट विशेषताओं जैसे ओवर-द-एयर अपडेट, ऑटो इंडिकेटर ऑफ और गाइड-मी-होम लाइट की पेशकश करता है।
एथर मोबाइल ऐप व्यक्तिगत सवारी के आंकड़े, चार्जिंग स्टेटस, पुश नेविगेशन के साथ चोरी और टो डिटेक्शन, लाइव लोकेशन और वाहन स्टेट ट्रैकिंग जैसे फंक्शन प्रदान करता रहेगा।
एथर एनर्जी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, रवनीत सिंह फोकेला का उद्धरण: “हम 16 नए बाजारों को जोड़ने के बारे में वास्तव में उत्साहित हैं और हम आने वाले महीनों में इन शहरों में खुद को स्थापित करने के लिए तत्पर हैं। यह विस्तार उपभोक्ताओं, डीलरशिप की मजबूत माँग के साथ टेस्ट राइड अनुरोधों का परिणाम है, जो हमें एथर 450एक्स के लॉन्च के बाद से मिला है।
एथर एनर्जी ने हमेशा बेहतर तकनीक और नवीन समाधानों के साथ भविष्य के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का निर्माण करने का प्रयास किया है, जो उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक पर स्विच करना आसान बनाता है। हमारा लक्ष्य एथर उत्पादों को देश भर में पेश करना है और प्रीमियम की पेशकश करके उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करना है।“


