- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओडिसी को जि़प इलेक्ट्रिक से 40,000 वाहनों के लिये ऑर्डर और निवेश मिला
ओडिसी इलेक्ट्रिक ने देश भर में विस्तार करने के लिये निवेश हासिल किया, साथ ही 40,000 वाहनों के लिये भी ऑर्डर मिला
मुंबई, नवंबर 2024: भारत के टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) ब्रैंड ओडिसी इलेक्ट्रिक ने जि़प इलेक्ट्रिक से निवेश प्राप्त किया है। इस निवेश से देश भर में ओडिसी के विस्तार में तेजी आएगी। इसमें 40,000 इलेक्ट्रिक वाहनों का एक ऑर्डर भी शामिल है, जिनकी आपूर्ति अगले तीन वर्षों में होगी। यह डील भारत में इलेक्ट्रिक यातायात के तेजी से हो रहे विकास और क्षमता को दिखाती है।
इस निवेश से ओडिसी इलेक्ट्रिक का बी2बी की पहुंच काफी बढ़ने की संभावना है और देशभर में इसके डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार होगा। ओडिसी उत्पादन बढ़ाकर और वितरण क्षमताओं में वृद्धि करके पर्यावरण के अनुकूल एवं कुशल यातायात तथा निजी क्षेत्र में डिलीवरी विकल्पों की बढ़ रही मांग को पूरा करना चाहती है। कंपनी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित हो रहे लास्ट-माइल डिलीवरी स्पेस में भी वृद्धि करने के लिए तत्पर है।
ओडिसी इलेक्ट्रिक के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने इस अनुबंध पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘‘हम जि़प इलेक्ट्रिक के साथ यह रणनीतिक भागीदारी करते हुए उत्साहित हैं। ओडिसी इलेक्ट्रिक में यह नया निवेश एक महत्वपूर्ण पल लेकर आया है, क्योंकि हम भारत को अधिक स्वच्छ तथा हरा-भरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उद्योग में उनकी गहन विशेषज्ञता और फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन के लिये उनकी सोच देशभर में हमारे विस्तार की योजनाओं में तेजी लाएगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये मजबूत बी2बी तथा उपभोक्ताओं की मांग का पता चलता है। हम भारत में परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिये उत्सुक हैं।
जि़प इलेक्ट्रिक के को-फाउंडर और सीईओ आकाश गुप्ता ने कहा, ‘‘जि़प ने देश के हर कोने में डिलीवरी को डीकार्बनाइज करने के लिये बाजार में अगले 2-3 वर्षों में 200000 इलेक्ट्रिक गाडि़यों को लाना चाहती है। ओडिसी इलेक्ट्रिक में हमारा निवेश इस ब्रैंड की सोच, उनके उत्पादों की गुणवत्ता तथा भारत में इलेक्ट्रिक यातायात के क्षेत्र में उनकी तरक्की पर हमारा भरोसा दिखाता है। बेहतर गुणवत्ता की इलेक्ट्रिक गाडि़यों के लिये ओडिसी की प्रतिबद्धता और लंबी अवधि के लिये जि़प की जरूरतों को पूरा करने की योग्यता हमारे सिद्धांतों से मेल खाती है। और हम यातायात को नई परिभाषा देने तथा भारत और उसके बाहर विभिन्न शहरों में हर कोने तक डिलीवरी बढ़ाने की इस यात्रा में उनके साथ भागीदारी करते हुए उत्साहित हैं।’’
यह अनुबंध ओडिसी इलेक्ट्रिक के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि कंपनी भारत में स्थायी परिवहन का लगातार समर्थन कर रही है।
ओडिसी इलेक्ट्रिक की स्थापना 2020 में हुई थी और कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का परिदृश्य बदलने में सबसे आगे है। ओडिसी इलेक्ट्रिक उत्पादों के सबसे बड़े में से एक पोर्टफोलियो की पेशकश करती है, जिसमें 7 मॉडल्स आते हैं। इनमें 2 लो-स्पीड स्कूटर्स, 2 हाई-स्पीड स्कूटर्स, बी2बी सेगमेंट के लिये एक डिलीवरी स्कूटर, एक ईवी स्पोर्ट्स बाइक और डेली यूजर्स के लिये एक कम्युटर बाइक शामिल है। कंपनी के उत्पादों की श्रृंखला में निम्नलिखित शामिल हैं:-
Ø इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल वेडर (7 इंच टचस्क्रीन एंड्रॉइड डिस्प्ले, एआईएस- 156 अप्रूव्ड बैटरी, पाँच ड्राइव मोड्स, 18-लीटर स्टोरेज स्पेस और मजबूत बिल्ड के साथ)
Ø इलेक्ट्रिक बाइक ईवीओक्यूआईएस (चार ड्राइव मोड्स, कीलेस एंट्री, एंटी-थेफ्ट लॉक और मोटर कट-ऑफ स्विच के साथ)
Ø हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर स्नैप का नया एडिशन (एआईएस 156 अप्रूव्ड स्मार्ट पोर्टेबल बैटरी, वाटरप्रूफ मोटर, डिस्टेन्स टू एम्प्टी और कैन इनैबल्ड डिस्प्ले)
⮚ हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर हॉकली (क्रूज़ कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम और पोर्टेबल बैटरी के साथ भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर)
⮚ लो स्पीड E2Go लाइट, E2go+ और E2GO ग्रैफीन (पोर्टेबल बैटरी, यूएसबी चार्जिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर और कीलेस एंट्री वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर)
⮚ लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर रेसर लाइटV2 लाइट और V2+ (वाटरप्रूफ मोटर, बड़ा बूट स्पेस, ड्यूअल बैटरी और एलईडी लाइट्स)


