- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
एसर ने अहमदाबाद में अपने पहले मेगा स्टोर एसर प्लाज़ा की शुरूआत की
भारत में एक्सपेरिएंशल रिटेल का नया जमाना, जहाँ पीसी, टैबलेट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एप्लायंसेज और पर्सनल केयर की पेशकश की जा रही है
अहमदाबाद, भारत- 21 नवंबर 2024- टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया की प्रमुख कंपनी, एसर ने अहमदाबाद में अपने पहले मेगा कॉन्सेप्ट स्टोर एसर प्लाज़ा को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है। प्रहलाद नगर के देव एटेलियर में स्थित एसर प्लाज़ा को एक्सपेरिएशंल रिटेल में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यहाँ ग्राहक एसर तथा एसरप्योर के विभिन्न उत्पादों को देख एवं खरीद सकते हैं। इस अग्रणी स्टोर में एसर और एसरप्योर के लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, एयर प्यूरीफायर, वाटर प्यूरीफायर, पर्सनल केयर, वैक्यूम क्लीनर, आदि की सबसे नई श्रृंखला है। यहाँ लोगों को एक ही जगह पर दिलचस्प तथा शानदार अनुभव मिलेगा।
एसर प्लाज़ा का लॉन्च होना भारत में एसर की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, खासकर तब जब कंपनी अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है। अहमदाबाद तेजी से बढ़ता शहर है, जहाँ उपभोक्ताओं का एक उत्साहजनक आधार है। इस शहर को एसर के पहले कॉन्सेप्ट स्टोर के लिये चुना जाना सीधे ग्राहकों से जुड़ने तथा भारत के फलते-फूलते तकनीकी बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता दिखाता है।
एसर इंक. में पैन-एशिया पेसिफिक के प्रेसिडेंट एंड्रू होउ ने इस लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘‘यह साल खास है, क्योंकि हम भारत में एसर के 25 सालों का जश्न मना रहे हैं। अहमदाबाद में हमारे पहले मेगा स्टोर एसर प्लाज़ा का शुभारंभ उस बड़ी यात्रा की शुरूआत भर है, जिसमें हमें अपना आधार बढ़ाना है और एसर पीसी से लेकर एसरप्योर होम अप्लायंसेस के उत्पादों की एक श्रृंखला पेश करनी है। हम रिटेल का यह अनूठा अनुभव भारत के दूसरे शहरों में पहुँचाने के लिए उत्साहित हैं। एसर प्लाज़ा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की पेशकश करने और दिलचस्प तथा निजी अनुभवों के माध्यम से अपने ग्राहकों के साथ करीबी रिश्ता बनाने के लिये हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है।’’
एसर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश कोहली ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि आज के उपभोक्ताओं को सिर्फ उत्पाद नहीं चाहिये, बल्कि ऐसे अनुभव चाहिये, जो टेक्नोलॉजी को उनकी जिन्दगी में लेकर आएं। एसर प्लाज़ा उपभोक्ताओं को एसर तथा एसरप्योर के उत्पादों में हमारे सबसे नये नवाचारों को सीधे तौर पर जानने का मौका देता है और दिखाता है कि हमारे सॉल्यूशंस किस तरह से उनकी रोजाना की जिन्दगी में शामिल होकर उसे समृद्ध बना सकते हैं। यह एसर प्लाज़ा के ज्यादा से ज्यादा स्टोर्स को हमारे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की शुरूआत है। हम एसर प्लाज़ा और एसर मॉल फॉर्मेट में 2025 की पहली छमाही तक कुल मिलाकर 300 स्टोर्स खोलने का अपना महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी तय कर चुके हैं। इस प्रकार भारत में उपभोक्ताओं के साथ हमारा जुड़ाव मजबूत होगा।’’
एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधीर गोयल ने कहा, ‘‘अहमदाबाद में एसर प्लाज़ा का लॉन्च होना ग्राहकों को रिटेल का दिलचस्प अनुभव प्रदान करने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एसर प्लाज़ा पीसी, टैबलेट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, उपकरणों और पर्सनल केयर में पेशकशों की एक विस्तृत श्रृंखला और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को एक साथ लाकर नवाचार तथा ग्राहक संतुष्टि के लिये हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है। हम लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, डेस्कटॉप पीसी, वाटर प्यूरीफायर, आदि में ‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स दिखाते हुए भी गर्व का अनुभव कर रहे हैं, क्योंकि इनका उत्पादन स्थानीय आधार पर हुआ है। यह स्टोर एक्सपेरिएंशल रिटेल में एक नया मापदण्ड स्थापित करता है और हम देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए उत्साहित हैं।’’
एसर प्लाजा फॉर्मेट भारतीय उपभोक्ताओं को पीसी एवं कंज्यूमर अप्लायंसेज में कंपनी के विविधता वाले उत्पादों तक सीधी पहुँच देकर एसर की दूरदर्शी सोच दिखाता है। यह पहल विभिन्न जगहों पर अपनी रिटेल उपस्थिति बढ़ाने के लिये एसर की प्रतिबद्धता को मजबूत भी करती है। इस प्रकार ग्राहकों को पूरे भारत में आसानी से उपलब्ध होने वाला और अग्रणी अनुभव मिलेगा।
चूंकि एसर ने रिटेल में अपना विस्तार जारी रखा है, इसलिये एसर प्लाज़ा जैसे स्टोर्स खरीदारी का बेहतर अनुभव देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह महत्वपूर्ण लॉन्च एक मील का पत्थर है और कंपनी ऐसे कई लॉन्च करेगी। इस प्रकार वह भारत में टेक्नोलॉजी रिटेल के भविष्य में अच्छा-खासा निवेश करने जा रही है। एसर प्लाजा के माध्यम से एसर ग्राहक अनुभव में एक नया मानक तय कर रही है। कंपनी उच्च-गुणवत्ता की टेक्नोलॉजी को भारतीय उपभोक्ताओं के लिये सुलभ, मजेदार और बेहद कनेक्टेड बना रही है।


