- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उड़ान का प्रतिदिन फूड्स बिजनेस वॉल्यूम8000 टन से अधिक हुआ
उड़ान की मजबूत सप्लाई चेननेटवर्क बिजनेस पार्टनर्स के लिए बेहतर रिटर्न देता है
दिसम्बर 2020: उड़ान, भारत के सबसे बड़े बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ने आज अपने प्लेटफॉर्म पर एफएमसीजी, स्टेपल और फ्रेश प्रॉडक्ट्स से जुड़े फूड्स बिजनेस का ट्रांजैक्शन वॉल्यूम 8000 टन प्रति दिन पार करने की घोषणा कीहै।
फूड्स केटेगरी में प्लेटफॉर्म पर ह़एट्रांजैक्शन वॉल्यूमनेउड़ान को देश में सबसे बड़ा किराना प्लेटफॉर्म बना दिया है। यह वॉल्यूम सिंगापुर/डेनमार्क/फिनलैंड/नॉर्वे के भोजन की दैनिक खपत से अधिक है।
पिछले दो वर्षों में फूड्स बिजनेस में उड़ान प्लेटफॉर्म ने वॉल्यूम में 500% से अधिक की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। महामारी के दौरान, पिछले छह महीनों में प्लेटफॉर्म ने अकेले फूड्स बिजनेस में 50% से अधिक खरीदारों को जोड़ा है। प्लेटफॉर्म पर इन खरीदारों ने बार-बार खरीदारी कीजो महत्वपूर्ण प्रगति है, और यहप्लेटफॉर्मके प्रति उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।
प्लेटफॉर्म औसतन 50 शहरों में सिर्फ फूड्स केटेगरी में ही एक महीने में 30लाख से अधिक ऑर्डर प्राप्त करता है। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय स्तर पर 900 शहरों के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में, उड़ान रोजाना 1.5 लाख से अधिक ऑर्डर की डिलिवरी करता है।
प्लेटफॉर्म पर 15 लाख से अधिक किराना दुकानें, होरेका (HoReCa), किसान ऑर्डर देते हैं, जिसके चलते फूड्स प्रॉडक्ट्स सप्लाई किए जाते हैं। परिणामस्वरूप, यह फूड ई-कॉमर्स बिजनेस में उड़ान को अग्रणी बनाता है। प्लेटफॉर्म किराना सामान, पेय पदार्थ, अनाज, दालें, मसाले, खाद्य तेलों, घरेलू और पर्सनल केयर केटेगरी, फ्रेश, डेयरी से लेकर घरेलू उपयोग वाले प्रॉडक्ट्स की विस्तृत रेंज तक, 20,000 से अधिक प्रॉडक्ट्स उपलब्ध कराता है।
इस उपलब्धि को हासिल करने के बारे में बताते हुए, विवेक गुप्ता,हेड, फूड्स बिजनेस, उड़ान, ने कहा, “समय पर बाजार तक पहुंचना फूडस बिजनेस में एक प्रमुख चुनौती है। मजबूत और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की कमी से इन प्रॉडक्ट्स का एक महत्वपूर्ण प्रतिशत बर्बाद हो जाता है।
उड़ान की मजबूत सप्लाई चेन नेटवर्क जिसमें 900 से अधिक शहर, और 12,000 से अधिक पिन कोड हैं, न केवल समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं, बल्कि बेहतर कीमत पर खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण और फ्रेश प्रॉडक्ट भी प्रदान करते हैं।
हमारी पार्टनर एफएमसीजी कंपनियों को उड़ान प्लेटफॉर्म पर 30 लाख से अधिक किराना दुकानों और रिटेलर्स तक सीधे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच मिलती है, जिससे उनके टारगेट मार्केट्स का विस्तार होता है।
उड़ान में फूड वॉल्यूम में वृद्धि हमारे प्लेटफॉर्म के प्रति पार्टनर एफएमसीजी कंपनियों, खरीदारों और विक्रेताओं के विश्वास को दर्शाती है। यह टेक्नोलॉजी की ताकत का लाभ उठाने वाले देश में बिजनेस के वातावरण को बदलने की हमारी सोच के अनुरूप है।”
उड़ान मार्केटिंग और सेल्स सपोर्ट भी प्रदान करता है और कुशल, पारदर्शी और सुविधाजनक लेनदेन को आसान बनाता है। यह प्लेटफॉर्म देश भर के विक्रेताओं, ब्रांड और मैन्यूफैक्चरर्स से जुड़कर रिटेलर्स के अपने नेटवर्क के लिए प्रॉडक्ट्स की सर्वोत्तम कीमत, उच्चतम गुणवत्ता और व्यापक चयन प्रदान करता है।
प्लेटफॉर्मकी ऑफरिंग जैसे ऐप के डेटा एनालिटिक्स के जरिये रीयल टाइम मार्केटिंग फीडबैक का विश्लेषण करना, ब्रांड और मैन्यूफैक्चरर्स को विभिन्न बाजारों में प्रॉडक्ट लॉन्च और नए प्रॉडक्ट्स के परीक्षण के बारे में पूरी जानकारी के साथ निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।
ऐप-आधारित कीमत निर्धारण प्रणाली कीमतें तय करने के मामले में बेहतर नियंत्रण देती है, प्रॉडक्ट लिस्टिंग विज्ञापन और इन-ऐप विज्ञापन, मैन्यूफैक्चरर्स को प्लेटफॉर्म पर अपने लक्षित, विशिष्ट और खरीदारीके लिए तैयार रिटेलर्स तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
उड़ान बी2बी क्षेत्र में सभी व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इसने भारत के लिए, विशेष रूप से ब्रांड, रिटेलर्स और मैन्यूफैक्चरर्स की जरूरतों को पूरा करते हुए,समावेशी तकनीकी उपकरणों का निर्माण किया है, जो उन्हें बिजनेस करने, बिजनेस को बढ़ाने, और विकास के लिए सही अवसर और जगह प्रदान करते हैं।


