- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
मनित जौरा ने दंगल टीवी के प्रेम बंधन में अपने किरदार के लिए जिम करना बंद कर दिया
मुंबई. अभिनय सिर्फ एक्सप्रेशंस या भावनाओं के बारे में नहीं है, बल्कि बॉडी लैंग्वेज के बारे में भी है। दर्शकों तक अपना चरित्र पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत लगती हैं। उदाहरण, एक जोकर के चरित्र को निभाने के लिए, आपकी बॉडी लैंग्वेज भी मज़ेदार होनी चाहिए।
तभी दर्शकों को आपके प्रदर्शन का आनंद मिलेगा। इसी तरह, मनित जौरा दंगल टीवी के प्रेम बंधन में अपने किरदार हर्ष शास्त्री की तैयारियों के बारे में बात करते हैं।
मनित ने हर्ष शास्त्री का किरदार निभाया है जो मानसिक रूप से अस्थिर है। इस तरह के चरित्र को चित्रित करना कितना मुश्किल है, इस बारे में बात करते हुए, वह कहते हैं, कि, “हर्ष एक व्यक्ति हैं जो हैं तो ३० साल का पर उसका दिमाग़ 10 वर्षीय का है। इसलिए मुझे 10 साल के लड़के की तरह चलना, सोचना और व्यवहार करना पढ़ता है।
मैंने जिम करना बंद कर दिया क्योंकि मैं चाहता हूं कि इस किरदार को निभाने के लिए मेरा शरीर फ्लेक्सिबल हो। लेकिन मुझे यह चुनौतियाँ पसंद आ रही है जो यह किरदार मुझे दे रहा है। और ऐसे चुनौतियों के लिए मैं उत्सुक हूं।”
दर्शकों को मनित का किरदार हर्ष बहुत पंसद आ रहा है और अब हम जानते हैं कि वह इसे कैसे चित्रित करते हैं।


