- Filmmaker Abhishek Pathak Celebrates 20 Years of Omkara, A Cult Cinematic Piece Decorated with Over 40 Awards
- Netflix Unveils First Look of Maitreyi Ramakrishnan and Priyanka Kedia's Coming-Of-Age Dance Comedy ‘Best Of The Best’
- हमारी पहली फिल्म और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार'… लोकेश धर ने साझा किया भावुक संदेश
- Bhumi Satish Pednekkar Extends Help to Flood-Struck Assam, Provides Essentials & Relief to Families Affected
- Manushi Chhillar to Represent India at the Glasgow 2026 Commonwealth Games Handover Ceremony; Only Indian Actress to Perform on the International Stage
सोनी टीवी के शो इंडियावाली मां में आईं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस संध्या शुंगलू
मुम्बई : सोनी टीवी का शो इंडियावाली मां अपने दिलचस्प उतार-चढ़ाव और समय-समय पर मेहमान कलाकारों के साथ दर्शकों को एक रोचक कहानी दिखा रहा है। अब एक बार फिर इस शो के मेकर्स अपने दर्शकों को एक सरप्राइज़ देने जा रहे हैं।
मशहूर टीवी एक्ट्रेस संध्या शुंगलू इस शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। संध्या शुंगलू बीते कई वर्षों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और उन्होंने कुछ मशहूर किरदार भी निभाए हैं।
इस शो में संध्या, लक्ष्मी के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने इरादों की पक्की होती हैं। लक्ष्मी काकू के सफर में उनका साथ देंगी। जहां हंसमुख और रोहन के बीच रिश्ते और बदतर होते जा रहे हैं, वहीं उन दोनों के बीच सुलह कराने की काकू की सारी कोशिशें नाकाम हो रही हैं।
इस बीच हंसमुख बीमार पड़ जाते हैं और फिर काकू और हंसमुख दोनों बेंगलुरु की एक चाल में रहने लगते हैं, जिसके बारे में सभी अनजान रहते हैं। ऐसी मुश्किल घड़ी में काकू लक्ष्मी का साथ देती हैं। वो ना सिर्फ दूसरे शहर में शिफ्ट होने में काकू की मदद करती हैं बल्कि उनकी जिंदगी के इन हालातों में उनकी विश्वस्त और उनका सहारा भी बन जाती हैं।
इस शो का हिस्सा बनने पर अपना उत्साह जताते हुए संध्या शुंगलू ने कहा, “मेरे नए साल की इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती थी! मैं इतने बढ़िया शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मैं इंडियावाली मां को शुरुआत से देख रही हूं। इस शो में मनोरंजन के सारे तत्व मौजूद हैं, साथ ही यह हमें जिंदगी के महत्वपूर्ण सबक भी सिखाता है।
यह शो लोगों से सीधे जुड़ जाता है और मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इसमें इतना पॉजिटिव और महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला। चाहे सुचिता हो या अक्षय या शीन, मेरे सभी को-स्टार्स का व्यवहार बहुत अच्छा है। सच कहूं तो यह वाकई दिल छू लेने वाला अनुभव है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि आगे क्या होता है।”
इंडियावाली मां के आगामी ट्रैक में जबर्दस्त रोमांच देखने को मिलेगा। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि इस मुश्किल घड़ी में लक्ष्मी किस तरह काकू को सहारा देंगी और हंसमुख और काकू इससे कैसे बाहर आएंगे?


