- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
“ग्लूटेन फ्री खाना और इंटरमिटेंट फास्टिंग है मेरी फिट बॉडी का मंत्र”
‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ की नेहा मार्दा ने खोला अपनी फिटनेस का राज़
ज़ी टीवी पर हाल ही में शुरू हुई दिल छू लेने वाली कहानी ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ दो नन्हें बच्चों (ऋषि और रोली) की मासूम दुनिया दिखाता है, जो अपने पैरेंट्स के बीच खोया प्यार लौटाने के मिशन पर हैं और अपनी हैप्पी फैमिली पूरी करने की उम्मीद लिए अपने पापा को अपनी मम्मा से दोबारा मिलाने की कोशिश करते हैं। दोनों मिलकर अपने पैरेंट्स – शुभ्रा और कुलदीप के बीच पैदा हुई दरार भरने की कसम खाते हैं।
इस शो में टेलीविजन एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कुलदीप का लीड रोल निभा रहे हैं, वहीं पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा मार्दा शुभ्रा के रोल में नजर आ रही हैं। अलग-अलग शोज़ के एक्टर्स अपने लुक्स के साथ प्रयोग करते रहते हैं और उन्हीं में से एक हैं नेहा। इस शो के साथ यह एक्ट्रेस ना सिर्फ लंबे समय बाद टेलीविजन पर वापस लौटी हैं बल्कि सभी को बड़े फिटनेस गोल्स भी दे रही हैं।
अपने फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हुए नेहा मार्दा ने कहा, “मैं हमेशा से फिट और टोन्ड बॉडी बनाना चाहती थी और मेरा एजेंडा सिर्फ वजन घटाना नहीं था बल्कि सही मात्रा में मसल्स बनाना और एक्स्ट्रा बॉडी फैट को खत्म करना था, जो बार-बार बाहर आ जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि लॉकडाउन ने हमें अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने और खुद का ख्याल रखने के लिए बहुत समय दिया।
बहुत-से लोगों ने इस वक्त को सही तरीके से इस्तेमाल किया और मैंने भी ऐसा ही किया। हर व्यक्ति का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है, और चाहे डाइट हो या फिटनेस रूटीन सभी के लिए यह अलग-अलग तरह से काम करता है। अपने फिटनेस गोल्स हासिल करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग और ग्लूटेन फ्री खाना मेरे लिए कारगर रहा।
मैं व्यक्तिगत तौर पर जिम नहीं जाती, लेकिन मैं यह सलाह नहीं दे रही हूं कि आप जिम ना जाएं। मेरा मानना है कि जिम का वर्कआउट आपकी मसल्स को सख्त बना देता है लेकिन वो लंबे समय तक नहीं टिकता। मैं जिम पर्सन नहीं हूं बल्कि मैं पावर योगा और मेडिटेशन करती हूं। मैं खुद से बहुत-सा कार्डियो करती हूं। डांसिंग मेरा शौक है, जो मुझे हेल्दी रखता है और यही मेरा मंत्र है।”
नेहा आगे बताती हैं, “जैसा कि हम हमेशा कहते हैं कि उम्र तो सिर्फ एक संख्या है और हम सभी यंग और फ्रेश महसूस करना चाहते हैं। मैं भी अपनी उम्र को थामकर अपना वक्त जीना चाहती हूं और भविष्य पर जीत हासिल करना चाहती हूं। लेकिन इसके लिए फिट और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।
बहुत-से लोग मुझसे कहते हैं कि मैं मां का रोल निभा रही हूं तो मुझे दुबला दिखने की जरूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर मुझे जिंदगी में अलग-अलग किरदार निभाने होंगे और मैं इसमें कोई कमी नहीं रखना चाहती।
वैसे भी आजकल मांएं सेक्सी हो गई हैं और हमारे पास मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान जैसे उदाहरण हैं, जो बहुत अच्छा काम कर रही हैं। एक मां इस बात से नहीं पहचानी जाती कि वो कैसी दिखती है बल्कि उनका आत्मसम्मान और उनकी गंभीरता ही उनकी पहचान होती है।
वैसे, नेहा हम सभी को कुछ बड़े फिटनेस गोल्स दे रही हैं!
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां शुभ्रा को कुलदीप के अफेयर के बारे में पता चलता है। समायरा, शुभ्रा के सामने यह प्रस्ताव रखती है कि या तो वो उसके पति के साथ उसे भी स्वीकार करे या फिर अपने पति को भूल जाए। क्या शुभ्रा समायरा का प्रस्ताव स्वीकार कर लेगी या फिर किसी योजना के साथ वापस लौटेगी?


