- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक करें निराकरण
अपर कलेक्टर ने की समीक्षा
इंदौर. अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को सीएम हेल्प लाइन में दिसंबर माह एवं 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का 20 जनवरी तक प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये.
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग को प्राप्त 1007 शिकायतों में से मात्र 8 प्रतिशत शिकायतों का समाधान संतुष्टिपूर्वक किया गया है. इसी तरह सहकारिता विभाग में 20 प्रतिशत, आदिम जाति कल्याण विभाग में 26 प्रतिशत, श्रम विभाग में 32 प्रतिशत तथा स्वास्थ्य विभाग में 33 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक किया गया है।
अपर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सीएम हेल्प लाइन में जिले की ग्रेडिंग में सुधार हेतु सभी विभागीय अधिकारी यह प्रयास करेंगे कि वे ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करायें. बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को अपर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पेंशन से संबंधित लंबित आवेदनों के जल्द से जल्द निराकरण करने के भी निर्देश दिये।
20 जनवरी तक कराएं लंबित शिकायतों का निराकरण
अपर कलेक्टर पवन जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से सीएम हेल्प लाइन में लंबित शिकायतों का निस्तारण करायें साथ ही एल-1 से लेकर एल-4 तक की शिकायतों का निराकरण 20 जनवरी तक कराने के निर्देश दिये. बैठक में अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.


