- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
इंडिया आइडल 12 के सेट पर रेखा ने किया खुलासा, पवनदीप को लेना चाहती हैं गोद
मुम्बई : “एक पेंटर कैनवास पर तस्वीर बनाता है पर एक संगीतकार शांति में अपनी तस्वीर बनाता है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल की अपनी एक अलग पहचान है। इंडियन आइडल हमेशा से गायकों के लिए एक मंच रहा है और इंडियन आइडल 12 के साथ यह मंच हमारे राष्ट्र को कई और गायक देने के लिए तैयार है। इस सप्ताह के अंत में इंडियन आइडल का मंच पर बॉलीवुड दीवा उर्फ मल्लिका-ए-ईश रेखा शिरकत करेंगी और इस मौके पर प्रतियोगी अपनी परफाॅर्मेंस उन्हे समर्पित करते हुए नजर आएंगे।
उत्तराखंड के गौरव पवनदीप राजन ने ‘देखा एक ख्वाब’ और “हमें और जीने की’ जैसे गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके परफॉर्मेंस ने जजों और रेखा को अवाक कर दिया। केवल रेखा ही नहीं, बल्कि तीनों जज उनके सम्मान में पोडियम पर खड़े हुए और उन्हें वहां से स्टैंडिंग ओवेशन दिया। रेखा भी पवनदीप की इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनकी तारीफ करने से खुद को रोक न सकीं और उन्होंने यह भी बताया कि वह पवनदीप को गोद लेना चाहती हैं। रेखा ने उनसे उनके लिए ढोलक बजाने का अनुरोध भी किया। पवनदीप तुरंत सहमत हो गए पर उन्होंने रेखा से भी उनके साथ ढोलक बजाने का आग्रह किया।
रेखा और पवनदीप दोनों ने ढोलक बजाया और यह एक तस्वीराें में कैद करने वाला पल था। पवनदीप तो रेखा के साथ मंच साझा करके नौंवे आसमान पर थे। रेखा ने पवनदीप की सराहना करते हुए कहा “मैं आपको गोद लेना चाहती हूं, आपकी आवाज अद्भुत है। भगवान आपकी रक्षा करे और आप इसी तरह चमकते रहें।‘


