- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में वायु सेना के विमान से 4 ऑक्सीजन टैंकर किए गए एयरलिफ़्ट
राज्य शासन द्वारा लगातार तीन दिवस से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए वायु मार्ग से भेजे जा रहे हैं ऑक्सीजन टैंकर
इंदौर. भारतीय वायुसेना के C17 एयरक्राफ्ट द्वारा रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से 4 खाली ऑक्सीजन टैंकर 3 चरणों में गुजरात के जामनगर भेजे गए। राज्य शासन द्वारा केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्राणवायु लेने के लिए आज लगातार तीसरे दिन इंदौर एयरपोर्ट से वायुसेना का विमान जामनगर के लिए रवाना हुआ।
रविवार दोपहर 2.40 बजे और शाम 6 बजे वायु सेना का एयरक्राफ्ट इंदौर एयरपोर्ट से 1-1 खाली बड़े ऑक्सीजन टैंकर लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ। तत्पश्चात वायु सेना के विमान द्वारा रात्रि 8:30 बजे फिर से दो और खाली छोटे ऑक्सीजन टैंकर जामनगर भेजे गए।

वायु मार्ग से टैंकर भेजकर राज्य शासन द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति जल्द से जल्द करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश मे कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए संसाधनों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे है।


