- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मंत्री तुलसी सिलावट ने की होम आइसोलेटेड मरीजों से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा
प्रभारी मंत्री प्रतिदिन कर रहे है कोरोना कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर की समीक्षा
इंदौर. जिले में असिम्पटोमैटिक/कम लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं, जिनकी सतत निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा एसजीएसआइटीएस कॉलेज में कोरोना कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। जल संसाधन एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा प्रतिदिन व्यक्तिगत रूप से उक्त सेंटर पर की जा रहे कार्य की समीक्षा की जा रही है।
इसी तारतम्य मे मंत्री श्री सिलावट ने रविवार को कोरोना कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर 25 होम आइसोलेटेड मरीजों से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री श्री सिलावट ने मरीजों का मनोबल बढ़ाते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए संबल दिया। चर्चा के दौरान जिन मरीजों की स्वास्थ्य स्तिथि स्थिर नहीं पाई गई, उन्हें तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु डॉक्टर्स की टीम को निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने यहां पर काम करने वाले वॉलेंटियर्स के हालचाल भी जाने और उनके कार्य की सराहना की।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया की 40 डॉक्टर्स एवं 86 ऑपरेटर्स की टीम द्वारा 24X7 कोरोना कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान मे होम आइसोलेशन में कुल 3 हज़ार 870 मरीज उपचाररत् है। होम आइसोलेटेड मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है तथा टेली मेडिसिन के माध्यम से मरीज को चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। गत दिवस होम आईसोलेशन में रहकर 431 मरीज स्वस्थ हुये हैं।


