- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर को वैक्सीनेश में भी नंबर वन बनाने की अपील की
18 साल से ऊपर के सभी को वैक्सीनेशन के लिए सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक
1 मई से 18 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है और इसे कामयाब बनाने के लिए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने युवाओं से बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। सांसद लालवानी ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी पर अधिकारियों की बैठक ली और टीकाकरण की तैयारियों का खाका खींचा।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि ‘मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश कोरोना से लड़ रहा है और मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी वैक्सीन मुफ्त में लगाने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में आज अधिकारियों के बनाए ब्लूप्रिंट पर प्रारंभिक चर्चा हुई है और आने वाले समय में इंदौर में सभी पात्र लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। हमें वैक्सीनेशन में भी इंदौर को नंबर वन बनाना है।’
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ये ब्लूप्रिंट फाइनल किया जाएगा और सामाजिक संस्थाओं, कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं का सहयोग टीकाकरण में लिया जाएगा।
1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन अभियान के लिए 250 से ज्यादा केंद्र शहर में और 125 से ज्यादा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। 28 मई से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और वैक्सीनेशन केंद्र की जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलेगी।
सांसद लालवानी ने इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां 84% से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं और इसलिए यहां कोविड के गंभीर परिणाम देखने को नहीं मिले है। वहीं शहर में वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 52 प्रतिशत के आसपास ही है।
इंदौर जिले में 18 साल से ऊपर के 17 लाख लोग वैक्सीन के पात्र है ऐसे में बहुत तेजी से वैक्सीनेशन करने की आवश्यकता है। सांसद लालवानी ने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि इस छोटे से देश में जिंदगी पूर्ववत हो गई है क्योंकि यहां कि 81% आबादी वैक्सीनेट की जा चुकी है।
इस बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल समेत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं चिकित्सा से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।


