- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
”राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” का नवीनतम ट्रैक ‘सिटी मार’ सोमवार को होगा रिलीज़!
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज़ हो गया है जिसे देश की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। यह निस्संदेह देश में सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग विषयों में से एक था।
जब से ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, सामान्य रूप से दर्शक और विशेष रूप से सलमान खान के प्रशंसकों के बीच फिल्म के गानों के प्रति जिज्ञासा अपने चरम पर है। ट्रेलर में फिल्म के एक ट्रैक ‘सिटी मार’ की झलक साझा की गयी थी। भले ही दर्शकों को चंद सेकंड्स के लिए यह गाना सुनने मिला था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी हलचल देखने मिली जहाँ दर्शकों द्वारा बनाये गए मज़ेदार वर्शन की सोशल मीडिया पर धूम देखने मिल रही है।
यह गीत आधिकारिक तौर पर सोमवार को रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन उससे पहले, निर्माताओं ने हाल ही में दिशा की एक झलक साझा करते हुए गाने का एक पोस्टर जारी कर दिया है जिसने निश्चित रूप से सभी को गाने के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है। ‘सिटी मार’ फिल्म से रिलीज़ होने वाला पहला गाना है। ट्रेलर में गाने की एक झलक सुनने के बाद, इतना तो तय है कि यह एक एनर्जेटिक डांस नंबर होगा। इसे देखना और सुनना सभी प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट होगी क्योंकि इसमें स्वयं सलमान खान के साथ दिशा पटानी नज़र आएंगी। ट्रेलर और ‘सिटी मार’ के कैमियो को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह गाना सीधे म्यूजिक चार्ट में पहले पायदान पर अपनी जगह बना लेगा और पार्टी एंथम बन जाएगा।
ट्रैक का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद लिरिसिस्ट हैं। कमाल खान और इयूलिया वंतूर गायक हैं। वही, शेख जानी बाशा ने इस पेप्पी डांस नंबर को कोरियोग्राफ किया है।
सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर ‘पे-पर-व्यू’ सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।


