- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रत्येक तहसील में हो सर्व-सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर
मंत्रियों ने बैठक में दिए निर्देश
इंदौर. कोरोना संक्रमित मरीजों के उचित इलाज हेतु जिले के प्रत्येक तहसील में सर्व-सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर के साथ जन सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट बनाए जाएं. ज्यादा से ज्यादा ग्रामवासियों को कोरोना वैक्सीन लगवाई जाए.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले में कोविड नियंत्रण हेतु नियुक्त किये गए प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने उक्त निर्देश देते हुए शनिवार को रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की.
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, मनोज पटेल, मधु वर्मा, राजेश सोनकर, कलेक्टर मनीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र, एडीएम पवन जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.
मंत्रीद्वय ने कहा कि कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन के विरुद्ध जारी इस युद्ध को हमें जनसहयोग से जीतना है. हमें साधनों एवं संसाधनों की निरंतरता की चुनौती को पार कर कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने का हर संभव प्रयास करना है. इसलिए जरूरी है कि जिले के शहरी क्षेत्रों की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए.
108 एम्बुलेंस अनिवार्य रूप से रहे उपस्थित
बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्र को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों एवं तहसील स्तर पर बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए. प्रत्येक तहसील में कोविड केयर सेंटर बनाए जाएं एवं उनके समीप ही जन सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट निर्माण करने की प्रक्रिया भी जल्द से जल्द शुरू की जाए. उन्होंने सभी प्राथमिक एवं सामूहिक स्वास्थ्य केंद्रों में 50 प्रतिशत बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर के रूप में आरक्षित किए जाने के निर्देश दिए.
मंत्री ठाकुर की पहल का अन्य तहसीलों में भी होगा अनुसरण
मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि कोविड के विरुद्ध अभियान को जनांदोलन का रूप देते हुए हमें कोरोना के कारण लोगों में उत्पन्न हुई घबराहट को दूर कर उन्हें जागरूक करना होगा. उन्होंने बताया कि महू में कोविड केयर सेंटर एवं ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक शवग्रह का निर्माण भी किया जा रहा है. लकड़ी एवं कंडों की कोई कमी नहीं आये यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है. मंत्री श्री सिलावट ने महू में की गई इस अनूठी पहल का अनुसरण अन्य तहसीलों में भी करने के निर्देश दिए.
ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर का हो सर्वे
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य मैदानी अमले के माध्यम से ग्रामीण जनों को कोविड प्रोटोकॉल एवं जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर का सर्वे कराया जाए एवं संदिग्ध मरीज पाए जाने पर उन्हें मेडिकल किट भी प्रदान की जाए.
ग्रामीण क्षेत्रों में हो वैक्सीनेशन
मंत्री श्री सिलावट एवं सुश्री ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोविड वैक्सीनेशन कराया जाए. इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाए. आयुष विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर योग से निरोग कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में काढ़ा वितरित किया जाए जिससे ग्रामीण जनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा. मंत्री श्री सिलावट ने सख्त निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी जिले में जनता कर्फ्यू के नियमों के पालन की नियमित मॉनिटरिंग करें. इस दौरान शराब की दुकानें ना खुले इसका विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए.


