- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कर्फ्यू में जिम जाने वाले लोगों पर प्रकरण
आजाद नगर पुलिस ने की कार्रवाई
इन्दौर. लॉकडाउन कर्फ्यू का उल्लंघन करनें वाले जिम संचालक व जिम करने वाले लोगों पर आजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई की है. 9 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है.
नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्रीमति नंन्दनी शर्मा के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना आजाद नगर के थाना प्रभारी मनीष डाबर एवं उनकी टीम द्वारा जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करनें वाले जिम संचालक एवं जिम करनें वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई. मुखबिर की सूचना पर पूलिस टीम उनि वैसाखू धुर्वे, आर सुनील व आर डोंगर सिह द्वारा नगर निगम इन्दौर टीम के जोनल अधिकारी अतिक खान, साकिर खान, रवि बगाना व विश्व मोहन दुबे की उपस्थिति में पवन पुरी कॉलोनी पालदा पहुंच कर दबिश दी.
यहां एस के जिम में कुछ लोगो की चिल्ला चोट कर रहे थे. टीम ने मौके पर पहुचकर देखा कि बिल्डिंग के प्रथम फ्लोर पर एसके जिम स्थित है, वहा 9 लड़के जिम करते हुए चिल्ला चोट कर हुड़दंग कर रहे थे. इनमें से किसी भी व्यक्ति ने किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया. न ही कोई मास्क पहना हुआ है.
इन्होंने अपने नाम राहुल पिता बनसिंह भूसारिया (23) निवासी नायता मुण्डला, गोलू पिता कैलाश मीणा (23) निवासी कुम्हार भट्टी पालदा, गौरव पिता गणेश मनावारे (21) निवासी पवनपुरी पालदा, संजय पिता रेवसिह कनेल (23) निवासी पालदा, अमन पिता कैलाश मीणा (19) निवासी पालदा, गौरव पिता राजु राठौर (19) निवासी बाबूलाल नगर, रजत पिता जितेन्द्र सिंगाड़े (24) निवासी चितावद काकड़ दरगाह वाली गली, बल्लू पिता शान्तीलाल यादव (20) निवासी पवनपुरी पालदा और अमन पिता अखिलेश तिवारी (20) निवासी दुर्गा नगर बताया. पुलिस टीम ने जिम संचालक राकेश सिलावट एवं अन्य 9 लोगो के विरूद्ध कोविड – 19 का गाईड लाईन का पालन न करने पर प्रकरण दर्जकर कार्रवाई की.


