- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
दूसरी बार ऑक्सीजन टैंकर को किया गया एयरलिफ़्ट
ऑक्सीजन की सतत् आपूर्ति के किये जा रहे हैं प्रयास
इंदौर. नभः स्पृशं दीप्तम के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए भारतीय वायुसेना का सी17 एयरक्राफ्ट आज पुनः इंदौर एयरपोर्ट से खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुआ. शनिवार दोपहर 2.45 बजे वायु सेना का एयरक्राफ्ट इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा और शाम साढ़े चार बजे विमान खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ.
विमान के माध्यम से टैंकर पहुंचाकर राज्य शासन द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति हेतु बहुमूल्य समय की बचत की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु संसाधनों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। इसी तारतम्य मे केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आज दोबारा भारतीय वायुसेना की सहायता से ऑक्सीजन टैंकर जामनगर भेजा गया।


