- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
सोनी लिव के वेब शो ‘चुट्ज़पाह’ में नज़र आने वाले वरुण शर्मा ने निजी जीवन से यह किस्सा किया साझा!
वरुण शर्मा को सोनी लिव पर अपने वेब शो ‘चुट्ज़पाह’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह ओटीटी स्पेस में उनका डेब्यू है। अभिनेता को शो में अपने प्यारे करैक्टर के लिए बड़ी प्रशंसा मिल रही है, जो अपनी ऑन-स्क्रीन सह-कलाकार तान्या मानिकतला के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है।
” ‘चुट्ज़पाह’ पर काम करना घर वापसी जैसा था क्योंकि मेरा मृगदीप लांबा (शो के सह-लेखक और कॉन्सेप्ट क्रिएटर) और निर्माता दिनेश विजान के साथ एक लंबा जुड़ाव रहा है। ट्रेलर में आपने जो देखा, उसके अलावा भी बहुत कुछ है, जिसे आप महसूस कर पाएंगे और उससे जुड़ पाएंगे।”
अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, “लंबे समय से मेरा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप नहीं रहा है, लेकिन जब मैं कॉलेज में था तब मेरा एक रिलेशनशिप रह चुका है। मुझे लगता है कि इसका अपना आकर्षण और प्रोस और कोन्स हैं। मेरी व्यक्तिगत राय में, आप इसकी तुलना केवल शारीरिक संबंध, अपने प्रियजन के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलना, कॉफी और रात के खाने के लिए बाहर जाने से नहीं कर सकते हैं। वह एहसास अतुलनीय है। ”
“मेरे दिमाग में हमेशा यही बात रहती थी कि लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे मैनेज करते हैं। शो में काम करने के बाद मुझे इसे बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला। मैंने अपने दोस्तों और उनके निजी अनुभवों से कुछ अच्छे और बुरे एक्सपीरियंस सुने हैं। मेरा किरदार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। एक अभिनेता के तौर पर मुझे उस एहसास को पर्दे पर जीना था। यह फिर से एक ऐसा अनुभव था जिसे मैंने आज तक स्क्रीन पर एक्सप्लोर नहीं किया है, ”वरुण कहते हैं।
अपने टाइटल पर खरा उतरते हुए, नए जमाने के वेब शो का ट्रेलर हर किसी के जीवन में इंटरनेट और सोशल मीडिया की प्रासंगिकता को दर्शाता है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। ‘चुट्ज़पाह’ को 23 जुलाई से केवल सोनी लिव पर देखना न भूलें!


