- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन
इंदौर. पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस सड़क पर उतर आई. महंगाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने रीगल चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मुखौटा लगाकर अनूठा प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान मंत्री प्रधान के गले में नोटों की माला पहनाई गई तो प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहने कार्यकर्ता ने हाथ पर कटोरा थाम लिया। इस दौरान कटोरा लिए कार्यकर्ता ने भीख मांगकर विरोध दर्ज करवाया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की जगह पूर्व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुखौटे का इस्तेमाल किया और उन्हें ही पेट्रोलियम मंत्री बताया.
प्रधान के गले में पड़ी नोटों की माला को सीएम शिवराज और पीएम मोदी पकड़ते नजर आए. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निलेश सिंह शैलू का कहना था कि पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दाम से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं. इसके बाद भी केंद्र और राज्य सरकारें आंखें मूंद कर बैठी हुई हैं.
प्रदर्शन कर हमने सीएम शिवराज को यह बताया है कि मप्र ही देश में ऐसा प्रदेश है, जहां पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है। यदि मूल्यवृद्धि कम नहीं हुई तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा.


