- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
महंगाई के खिलाफ चलाया पोस्ट कार्ड अभियान
इंदौर. बेलगाम हो रही महँगाई के विरोध में आज कांग्रेस नेत्री सोनिया शुक्ला के नेतृत्व में रीगल चौराहा पर पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जिसे सीधे प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा.
इस अवसर पर सोनिया शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने महँगाई को लेकर चुनाव लड़ा जिसमे उन्होंने कहा था कि देश मे महँगाई बढ़ गई है,यही भाजपा की सरकार आएगी तोह हम महँगाई पर लगाम लगाएंगे. लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार महँगाई बढ़ती जा रही है. डीजल,पेट्रोल, गैस, खाने का तेल,दाले और दूध के दाम आसमान छू रहे है. लेकिन मोदी जी के कान पर जूं तक नही रेंग रही है.
मोदी जी को जगाने के लिए आज से पोस्ट कार्ड अभियान चलाया है,जिसे सीधे मोदी जी को प्रधानमंत्री कार्यालय पर भेजा जाएगा,यह अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जाएगा करीब 2 लाख पोस्ट कार्ड मोदी जी को भेजे जाएंगे. इस अवसर पर उपस्थित शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल विधायक गण संजय शुक्ला, विशाल पटेल ने भी कहा कि मोदी जी और शिवराज जी के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही कि कौन सबसे ज्यादा महँगाई बढ़ाएगा.
आज पूरे देश मे सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल, डीजल मध्यप्रदेश में है,लेकिन सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है. पोस्ट कार्ड अभियान में देवेन्द्र सिंह यादव, दौलत पटेल, संजय खादीवाला, चंदू कुंजीर एवं जौहर मानपुरवाला आदि उपस्थित थे.


