- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
महिला कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अर्थव्यवस्था को अर्थी पर रख नेत्रियों ने किया विलाप
इंदौर. पेट्रोल-डीजल गैस के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी और बढ़ती मंहगाई को लेकर गुरुवार को महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ जंजीरवाला चौराहे पर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था की अर्थी सजाई और बढ़ती महंगाई को लेकर विलाप गया.
उक्त प्रदर्शन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष शशि यादव के नेतृत्व में किया गया. यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. महिलाओं ने देश की अर्थव्यवस्था की अर्थी सजा कर केंद्र सरकार को शव शैया पर रखा. बढ़ती महंगाई पर विलाप करते हुए अंतिम यात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी भी की.
यादव ने कहा, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है. पेट्रोल-डीजल पर जब-जब केंद्र सरकार दाम बढ़ाती है प्रदेश सरकार भी अपने करों में बढ़ोतरी कर देती है. केंद्र सरकार ने उज्वला योजना के नाम पर देश की आधी आबादी के साथ कुठाराघात किया है. गरीब को चूल्हा जलाने के लिए भी पड़ोसियों से उधार लेकर गैस की टंकी लेनी पड़ रही है.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में गैस की टंकी के दाम 400 रुपए प्रति टंकी थे. वही, टंकी अब 900 रुपए की मिल रही है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की सोनिला मिमरोठ, अर्चना राठौर,अर्चना जिनवाल, प्रतिमा अंचन, राखी दुबे समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे.


