- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कलर्स के कलाकारों ने शुभकामनाओं के साथ दिए संदेश
भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिये तैयार है और इस गौरवपूर्ण अवसर पर कलर्स परिवार अपनी शुभकामनायें एवं विशेष संदेश दे रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (खतरों के खिलाड़ी 11) : भारत ने आजादी की लड़ाई तकरीबन 75 वर्ष पहले लड़ी, लेकिन पिछले दो सालों से हमारा देश और यहां के नागरिक वैश्विक महामारी के खिलाफ एक और युद्ध लड़ रहे हैं। मुश्किल की इस घड़ी में हमारे डॉक्टर्स, नर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स मानवता के सबसे बड़े चैम्पियन बनकर उभरे हैं। मैं उनके साहस, समर्पण और समाज की सेवा करने के नि:स्वार्थ भाव को सलाम करती हूं। इसके साथ ही, हाल ही में टोक्यो में आयोजित हुये ओलंपिक्स में, हमारे कई एथलीटों ने मेडल्स जीते और उनमें से कुछ ने इतिहास भी रच दिया। हर गुजरते साल के साथ भारत जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मैं अपने सभी दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देना चाहूंगी।

अभिषेक शुक्ला (खतरों के खिलाड़ी 11) : हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत का मान बढ़ाया है और इसी के साथ एथलेटिक्स के क्षेत्र में आजाद भारत का अपनी पहचान बनाने का मेरा सपना सच हो गया है। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं – ‘जय हिन्द।’ मैं कोविड योद्धाओं, डॉक्टरों और सैनिकों के प्रति भी अपना अभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो हमारे देश की रक्षा करने के लिये जी-जान से जुटे हुये हैं।

प्रविष्ट मिश्रा ऊर्फ अनिरूद्ध (बैरिस्टर बाबू) : मुझे बहुत गर्व है कि मैंने इस देश में जन्म लिया। हमारा देश विविधता में एकता की एक मिसाल है। यह विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, बोलियों, वेश-भूषा का देश है, जहां पर हर 100 किमी पर सबकुछ बदल जाता है। लेकिन इन विविधता के बावजूद हम सभी एक हैं। मुझे अपनी जड़ों पर गर्व है। मेरे लिये स्वतंत्रता दिवस बहुत मायने रखता है। यह उन शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिये अपनी जान दे दी। हमें इस देश का निवासी होने पर गर्व होना चाहिये और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें एक बेहद इंसान बनने का प्रयास करना चाहिये।

निमृत कौर अहलूवालिया ऊर्फ सेहर (छोटी सरदारनी) : हमें आज जो आजादी मिली हुई है, हमें उसका सम्मान करना चाहिये। अभिव्यक्ति और विचारों की स्वतंत्रता से बढ़कर और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे लिये सबसे ज्यादा मायने रखता है अपनी पसंद चुनने की आजादी और अपने विचार रखने की स्वतंत्रता। मेरा मानना है कि सभी लोगों के लिये यही असली स्वतंत्रता है। मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी के लिये शांति की उम्मीद और कामना करती हूं।


