- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
विशाल भारद्वाज और लव रंजन ‘कुत्ते’ के लिए आये एक साथ!
आज, लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स ने टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत ‘कुत्ते’ के निर्माण के लिए अपने पहले सहयोग की घोषणा की है। यह फिल्म आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म की पहली झलक के रूप में मोशन-पोस्टर का अनावरण करते हुए, निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक रोमांचक सवारी का वादा किया है। फ़िल्म के तारकीय कलाकारों में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू शामिल हैं।
आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, ‘कुत्ते’ एक सेपर-थ्रिलर है, जो वर्तमान में अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है और 2021 के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। आसमान ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, एनवाईसी में फ़िल्म मेकिंग में बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है और अपने पिता विशाल भारद्वाज को ‘7 खून माफ’, ”मटरु की बिजली का मंन्डोला’ और ‘पटाखा’ में असिस्ट कर चुके हैं।
’कुत्ते’ के बारे में बात करते हुए विशाल भारद्वाज कहते हैं, ”’कुत्ते’ मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह इसके साथ क्या करते हैं। लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स भी पहली बार एक साथ आ रहे हैं और मैं इस जुड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि मैं फिल्म निर्माण और मजबूत व्यावसायिक समझ के प्रति लव के बहादुर रवैये की वास्तव में प्रशंसा करता हूं। मैंने अपने पूरे करियर में नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान ने उन सभी को एक फिल्म में ही साथ लाया है। हम दर्शकों द्वारा इस मनोरंजक थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।”
विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म और जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, लव रंजन कहते हैं, “विशाल जी हमारे देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी कहानी और दृष्टि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रेरणादायक रही है। यह मुझे बेहद खुशी देता है कि मुझे आसमान की फिल्म के लिए उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है।” अंकुर गर्ग आगे कहते हैं, “मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है कि ‘कुत्ते’ लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बीच पहला सहयोग बनने जा रहा है। मैं वास्तव में भविष्य में कई और परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं। इस फिल्म में अद्भुत कलाकार हैं और हम उन सभी को टीम में शामिल करके बेहद खुश हैं।”
भूषण कुमार कहते हैं, ”हम आसमान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘कुत्ते’ के लिए विशाल जी और लव के साथ काम करने को लेकर बहुत रोमांचित हैं। दो बहुत ही विविध फिल्म निर्माताओं के इस रचनात्मक तालमेल को देखना रोमांचक होगा। कुत्ते की कहानी और स्टार कास्ट दोनों ही बेहद दिलचस्प हैं। फ़िल्म की पहली झलक पेश करते हुए, हम आशा करते हैं कि दर्शक आगे के लिए रोमांचित महसूस करेंगे।”
‘कुत्ते’ लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज करेंगे और इसके बोल गुलजार द्वारा लिखित हैं।


