- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
रितु बनी प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर
इंदौर ने हासिल की एक और उपलब्धि
इंदौर. निरंतर रिकॉर्ड बना रहे शहर ने गुरुवार सुबह एक और उपलब्धि हासिल की. शहर की बेटी रितु नरवाले ने बीआरटीएस कॉरिडोर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस चलाई. इसके साथ ही रितु प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर भी बन गई.
उल्लेखनीय है कि रितु ने इसके लिए एक माह तक रोजाना तड़के 3 से 5 बजे के बीच कॉरिडोर पर बस चलाने का प्रशिक्षण लिया था और पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद गुरुवार से बस का स्टीयरिंग थाम पूरे आत्मविश्वास के साथ बस चलाई.
महिलाओं के लिए इंदौर में शुरू की गई पिंक आई बस में महिला चालक के साथ सिंगल ट्रायल रन आज हुआ. सुबह 7 बजे रितु नारवाले ने राजीवगांधी चौराहे से निरंजनपुर और निरंजनपुर से पुनः राजीवगांधी चौराहा तक सफल ट्रायल ट्रिप लगाई और कीर्तिमान बनाया.
गौरतलब है कि इंदौर बीआरटीएस पर 2019 से दो आई बस महिलाओं के लिए चलाई जा रही है. इन बसों में अब तक महिला सिर्फ परिचारिका की भूमिका में थी अब जल्द चालक के रूप में नजर आएंगी.


