- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
125 से ज़्यादा बच्चों की फीस का हुआ इंतजाम
कोविड काल में खोया था माता-पिता को, सांसद के प्रयास से मिली कामयाबी
इंदौर. सांसद शंकर लालवानी की इतने दिनों की मेहनत रंग लाई और कोविड में अभिभावक को खोने वाले 125 से ज़्यादा बच्चों की कॉलेज फीस का इंतज़ाम किया गया. प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सर्टिफिकेट एवं चेक का वितरण किया. इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह, और कमेटी के सदस्य समाजसेवी डॉ अनिल भंडारी, केतन भंडारी, सावन लड्ढा, विशाल गिदवानी, यूके झा, आरके शर्मा आदि उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि सांसद लालवानी के प्रयासों से अब तक करीब 2.10 करोड़ रु से ज़्यादा की फीस का इंतज़ाम किया गया है. सांसद लालवानी ने कहा कि कोविड में जिन्होंने अपने माता, पिता या परिवार के किसी सदस्य को खोया है उनकी पीड़ा का अंदाज़ लगाना मुश्किल है। एक तरफ आप भावनात्मक रुप से टूट जाते हैं तो दूसरी तरफ भविष्य की चिंता होती है. इसलिए हमने स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के लिए ये कदम उठाया.
सांसद लालवानी ने कोविड में जान गंवाने वालों को श्रध्दांजलि दी और कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार शिक्षा ही है. इसलिए जब कोविड में अभिभावकों को गंवाने वाले बच्चों की शिक्षा का सवाल आया तो उन्होंने प्रण किया था कि बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी. सांसद ने कहा कि हम जल्द ही नौकरी करने की इच्छुक माताओं-बहनों के लिए उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरी की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही, बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाएगा ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें.
बच्चे बोले मिल गए अभिभावक
इस मौके पर कई बच्चों और पेरेंट्स ने सांसद लालवानी को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अब उन्हें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जागी है. कई बच्चों ने कहा कि उन्होंने कोविड में अपने पिता को खोया है लेकिन सांसद शंकर लालवानी के रुप में अभिभावक मिल गए हैं. इससे पहले सांसद के प्रयासों से लगभग 400 से ज़्यादा बच्चों की स्कूल फीस का इंतज़ाम किया गया था. संचालन डॉ अनिल भंडारी और आभार प्रदर्शन सावन लड्ढा ने किया.


